नोएडा। कैराना लोकसभा उपचुनाव की मतगणना गुरुवार सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। पहले राउंड में ही गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन ने भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह पर बढ़त बना ली है, जो लगाता बढ़ती जा रही है। आपको बता दें कि कैराना लोकसभा सीट पर 28 मतदान हुआ था, जिसमें बड़े पैमाने पर ईवीएम में खराबी की शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद बुधवार को 73 बूथों पर पुनर्मतदान हुआ था। जिसके बाद आज सुबह मतगणना शुरू हो गई।