बता दें कि डाक के जरिए पहुंचे इस पत्र में प्रेषक का नाम मौलवी अंबु बुखारी, एरिया कमांडर लश्कर-ए-तैयबा, किश्तवाड़ (जम्मू कश्मीर) कराची, पाकिस्तान लिखा है। रेलवे और प्रशासन ने इस पत्र को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा बढ़ा दी है। पत्र में 20 अक्टूबर को सहारनपुर, अंबाला छावनी, जगाधरी, रोहतक, रेवाड़ी, पानीपत, कुरुक्षेत्र, सिरसा, जाखल तथा हिसार के रेलवे स्टेशनों पर बम धमाकों की बात लिखी है। हरियाणा और यूपी के मिलिट्री कैंपों, रेलवे पुलों को भी निशाना बनाने और 10 नवंबर को धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने की बात भी लिखी है। इनमें कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और करनाल के प्रमुख मंदिरों के साथ ही सहारनपुर के शाकम्भरी सिद्धपीठ मंदिर काे भी बम से उड़ाने की बात कहते हुए खत में लिखा गया है कि इस बार हरियाणा आैर उत्तर प्रदेश काे खून से रंग देंगे।