शिवमणि त्यागी, सहारनपुर। कांवड़ ड्यूटी को लेकर यूपी पुलिस के दरोगा कितने गंभीर हैं, इसका खुलासा सहारनपुर में हो गया। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि सीओ की चेकिंग में 80 फीसदी दरोगा अपने ड्यूटी स्थल से नदारद मिले। इनमें से कुछ दरोगा तो ऐसे थे, जिन्होंने ड्यूटी जॉइन ही नहीं की जबकि कुछ ने तो थाना ही नहीं छोड़ा था। इस लापरवाही पर सीओ ने अपनी रिपोर्ट दे दी है। इसके आधार पर ड्यूटी से नदारद मिले इन दरोगाओं से जवाब-तलब कर लिया गया है।