इसी को लेकर गुरुवार को सहारनपुर जिलाधिकारी आलोक कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार देवबंद पहुंचे और वहां उन्होंने देवबंद दारुल उलूम के कुलपति मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी व नायब मोहतमिम मौलाना खालिक मद्रासी के समेत पूर्व विधायक माविया अली, नगर पालिका अध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी, बदर कासमी, मौलाना मुजम्मिल और जमीयत उलेमा ए हिंद के जिला सचिव जहीन मदनी के अलावा बड़ी संख्या में मौजूद लोगों के साथ एक मीटिंग की। इस मीटिंग में बताया गया कि जिस तरह का भ्रम फैलाया जा रहा है वह बिल्कुल गलत है।