1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी वायरल करने वाला सहारनपुर में गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला

मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ के साथ ही कई भाजपा मंत्रियों के साथ ली है सट्‌टेबाज के आरोपी ने सेल्फी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 30 Apr 2018, 10:59 AM IST

saharanpur news

yogi aaditynath

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के कई मंत्रियाें के साथ सेल्फी लेकर उन्हें अपनी फेसबुक आैर ट्विटर पर वायरल करने वाले सहारनपुर के एक युवक काे पुलिस ने आईपीएल में सट्टा लगवाने के आराेपाें में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके तीन अन्य साथी भी गिरफ्तार किए हैं। पुलिस की यह कार्रवाई सहारनपुर समेत लखनऊ तक चर्चा का विषय बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: चांद दिखा तो इस दिन से शुरू होगा रमजान माह, आखिरी रोजा होगा सबसे बड़ा

आईपीएल में लगवाता था सट्‌टा

आईपीएल का सट्टा लगाने के आराेप में गरफ्तार यह यह युवक पिछले कई दिन से फरार चल रहा था आैर पुलिस इसकी तलाश कर रही थी। बताया जाता है कि सागर उर्फ सागर घी नाम का यह युवक पिछले लंबे समय से सट्टे का काम कर रहा था लेकिन पुलिस के पास काेई ठाेस सबूत नहीं थे। पिछले सप्ताह काेतवाली मंडी आैर काेतवाली नगर पुलिस ने सट्टा करा रहे कुछ युवकाें काे गिरफ्तार किया था, जिन्हाेंने अपने बयानाें में बताया था कि वे तो सिर्फ प्यादे हैं। मुखिया ताे सागर घी है। उन्हाेंने बताया था कि सागर घी वाले के लिए ही वे काम करते हैं। इसके बाद से ही पुलिस इसकी तलाश कर रही थी।

यह भी पढ़ें: यूपी के इस शहर में होगा हैबिटैट सेंटर का निर्माण

राज्यसभा सांसद के साथ की भी फोटो वायरल

इसी बीच सहारनपुर पहुंचे भाजपा के राज्यसभा सांसद विजय पाल तोमर के साथ इसकी एक आैर फाेटाे वायरल हाे गई। यह फाेटाे शाकुंभरी सिद्धपीठ से वायरल की गई। जिस युवक काे पुलिस तलाश कर रही हाे आैर जिसने कई दिनाें से सहारनपुर छाेड़ रखा हाे, उसके फाेटाे भाजपा के राज्यसभा सांसद के साथ वायरल हाेने पर यह मामला सुर्खियाें में आ गया था। अब पुलिस ने इसको तीन साथियाें के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: सरेबाजार बारात में हुआ कुछ ऐसा कि बग्गी से उतरकर रफूचक्कर हो गया दूल्हा

चार लोगों को किया गिरफ्तार

एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात काे पुलिस ने सागर काे गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने सागर गुप्ता पुत्र विनाेद कुमार गुप्ता समेत राहुल पुत्र नरेश निवासी बढ़ेड़ी घाेघू थाना फतेहपुर, तुषार सिंघल पुत्र सुनील सिंघल व कार्तिक पुत्र बाबू राम निवासी न्यू माधाेनगर काे गिरफ्तार किया है। इस तरह काेतवाली नगर पुलिस आैर काेतवाली मंडी पुलिस ने सट्टा लगवाने वाले चार युवकाें काे गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने नकदी आैर कई माेबाइल फाेन भी बरामद हाेने की बात कही जा रही है।

यह भी पढ़ें: हाईवे से गुजर रहा था ट्रक, हुआ कुछ ऐसा की मच गई भगदड़

सट्टे के काले काराेबार काे फाइनेंस करने वाले भी जाएंगे जेल

सागर गुप्ता समेत इसके साथियाें की गिरफ्तारी के बाद पुलिस काे इनसे पूछताछ में कई बातें पता चली हैं। मुख्य रूप से यह बात सामने आई है कि शहर के ही कुछ लाेग सट्टे का काराेबार करने वालाें काे फाइनेंस करते हैं। पुलिस ने इनकी कुंडली भी खंगालनी शुरू कर दी है। सागर गुप्ता समेत इसके साथियाें की गिरफ्तारी के बाद इसे फाइनेंस करने वाले शहर से बाहर हैं आैर पुलिस से बचने लगे हैं।

यह भी पढ़ें: लेडी सिंघम के यहां बीते 296 दिन इन्हें बहुत याद आएंगे