23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Saharanpur / सहारनपुर में भी राेहिंग्या की तलाश, डीएम-एसएसपी ने किया जेल का निरीक्षण

सहारनपुर में भी राेहिंग्या की तलाश, डीएम-एसएसपी ने किया जेल का निरीक्षण

Highlights सहारनपुर समेत मेरठ व मुजफ्फरनगर में भी तलाश यूपी के आठ जिलों में जारी हुई राेहिंग्या की सूची
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 19 Apr 2020, 3:38 PM IST

sspsahharanpur.jpg

ssp saharanpur

सहारनपुर। COVID-19 virus कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच सहारनपुर में राेहिंग्या शराणर्थियों की तलाश भी शुरू हाे गई है। यूपी के आठ जिलों में राेहिंग्याओं के हाेने की आशंका के चलते उनकी तलाश कर कोरोना टेस्ट कराने के निर्देश दिए गए हैं। इन आठ जिलों में सहारनपुर के साथ-साथ मुजफ्फरनगर और मेरठ का नाम भी शामिल हैं।

यह भी पढ़े: 6 वर्षीय बच्चे ने इस तरह मनाया अपना बर्थडे, पुलिसकर्मी भी कर रहे सराहना

दिल्ली में राेहिंग्या शरणार्थियों के भी जमात में शामिल हाेने की खबरें आने के बाद राेहिंग्या शरणार्थियों के भी कोरोना टेस्ट कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी दिनेश कुमार पी के अनुसार सहारनपुर एक राेहिंग्या है। सहारनपुरवासियों के लिए अच्छी खबर यह है कि वह जेल में है। पुलिस प्रशासन ने उसकी हिस्ट्री ट्रैस करना शरू कर दिया है। इसके पिछलें दिनों की लाेकेशन की जानकारी ली जा रही है।

यह भी पढ़े: तबलीगी जमात के मुखिया मौलाना साद के भाई मौलाना बदर क्वारंटीन

इसी क्रम में रविवार काे जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और एसएसपी दिनेश कुमार पी ने जिला जेल का निरीक्षण किया। यहां पर कोरोना के खतरे काे समझाते हुए बंदियों से साेशल डिस्टेंसिंग का पालन करने काे कहा। इस दाैरान जेल प्रशासन काे भी निर्देशित किया गया है बाहरी लाेगाें का प्रवेश कम से कम हो और सैनिटाइजिंग का पूरा इंतजाम रहे।

यह भी पढ़े: Meerut: लॉकडाउन के दौरान बाजार खुलने और भीड़भाड़ का वीडियो वायरल, एसएसपी ने शुरू कराई जांच