बता दें कि घटना वर्ष 2010 की है। सहारनपुर के कुतुबशेर थाना क्षेत्र के अंबाला रोड स्थित बिजली घर के एसडीओ आरपी सिंह और उसके सहयोगी पर इसी बिजलीघर क्षेत्र की रहने वाली रुखसाना नाम की महिला ने अश्लीलता के आरोप लगाए थे। कुतुबशेर थाने में दी तहरीर में रुखसाना पत्नी शहीद ने पुलिस को बताया था कि एसडीओ ने उनका 80 हजार का बिजली बिल बना दिया था। मीटर में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए जब रुखसाना ने इतनी बड़ी रकम की बात कही तो एसडीओ ने अश्लीलता भरी बातें की और विरोध करने पर मारपीट कर डाली। इस घटना के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच की और चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कर दी। पूरे मामले की सुनवाई और दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दीनानाथ की अदालत में एसडीओ आरपी सिंह और उसके सहयोगी उवेश को दोषी माना। इसके बाद न्यायालय ने अपना फैसला सुनाते हुए एसडीओ को 7 साल की सजा और एक लाख 11 हजार रुपए जुर्माना लगाया। जबकि एसडीओ के साथी पर 7 साल की सजा के साथ 20 हजार का जुर्माना लगाया है।