परिजनों का कहना है कि डीजे की तेज आवाज के साथ धमक से महिला को हार्ट अटैक आया, जिसके चलते उसके उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जब इस संबंध में हमने नोएडा के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एनके शर्मा से बात की तो उन्होंने कहा कि डीजे की आवाज से किसी की मौत होना संभव नहीं है। लेकिन, कुछ लोग तेज आवाज और तेज रोशनी के चलते डिप्रेशन में आ जाते हैं। उस स्थिति में वे घबराहट और बेचैन हो जाते हैं, जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।