30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा के इस सांसद ने दिया भड़काऊ बयान, कहा- देश में खौफ के बीच जी रहे हैं मुस्लिम, हम बेसहारा

खबर के खास बिंदु- जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर केंद्र सरकार काे लिया आड़े हाथ अयोध्‍या केस की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान पेश किए गए दावों पर भी सवाल उठाए भाजपा सरकार पर लगाए देश में नफरत का माहौल बनाने के आरोप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सम्भल

•

image

lokesh verma

•

Updated: 11 Aug 2019, 2:22 PM IST

Akhilesh Yadav

संभल. बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के संयोजक रहे संभल लाेकसभा सीट से सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने अयोध्‍या मामले में सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर कड़ा जुबानी हमला बोला है। सांसद बर्क ने केंद्र की भाजपा सरकार पर सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा नहीं करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार को सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा क्यों नहीं है, जबकि सरकार के पास तो सब कुछ है, हम लोग पूरी तरह बेसहारा हैं। इसके बाद भी हमें भारत के सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा है। बता दें कि उक्त बातें सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने संभल में आयोजित एक निजी कार्यक्रम के दौरान कही हैं।

यह भी पढ़ें- भाजपा विधायक की बेटी पर अभद्र पोस्ट वायरल करने वाले इंजीनियर के खिलाफ केस दर्ज, पढ़ें पूरा मामला

इस मौके पर समाजवादी पार्टी सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने अयोध्‍या केस की सुनवाई के दौरान पेश किए गए दावों पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर देश में नफरत का माहौल बनाने के आरोप लगाते हुए कहा कि आज देश के मुसलमान खौफ के साए में जी रहा हैं। इस दौरान सपा सांसद ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने को लेकर भी केंद्र सरकार का आड़े हाथों लिया। उन्‍होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने अनुच्छेद-370 हटाकर जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा तो दे दिया है, लेकिन वहां के लोगों को दी जाने वाली मूलभूत सुविधाए नहीं दी हैं।

यह भी पढ़ें- एनकाउंटर मैन बोले- आजम खान के खिलाफ लगी धाराएं पर्याप्त, अब कभी भी हो सकते हैं गिरफ्तार

वहीं सपा सांसद ने प्रदेश सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रामपुर सांसद आजम खान के खिलाफ हो रही कार्यवाही को प्रदेश की भाजपा सरकार की साजिश है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की तमाम साजिश के बावजूद आजम खान ने रामपुर का चुनाव जीता है। इसलिए अब उनके खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज करते हुए प्रताड़ित करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश में नफरत का माहौल पैदा कर रहा है। उन्होंने कहा कि सूबे में महिलाओं और लड़कियों के साथ बलात्कार की वारदातें हो हैं। योगी सरकार को महिलाओं की सुरक्षा की कोई चिंता नहीं है। भाजपा सरकार को सिर्फ और सिर्फ तीन तलाक कानून की चिंता है।

यह भी पढ़ें- इस तेजतर्रार DM ने परियोजना डायरेक्टर को लगाई ऐसी लताड़ कि छूट गए सभी अधिकारियों के पसीने

बड़ी खबरें

View All

सम्भल

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग