
panchang
सतना. सामान्य प्रशासन विभाग ने कैलेण्डर वर्ष 2020 के लिए प्रदेश में सार्वजनिक एवं एेच्छिक अवकाशों की घोषणा कर दी है। अगले वर्ष राजकीय कर्मचारियों के लिए कुल 25 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए हैं। इनमें से छह अवकाश रविवार को पडऩे के कारण कर्मचारी 19 दिन ही छुट्टियों का लुत्फ उठा सकेंगे। 61 एेच्छिक अवकाश भी घोषित किए गए हैं। ये वर्ष 2019 के वार्षिक कैलेण्डर से 3 अधिक हैं। 2019 के मध्य प्रदेश शासन के कैलेंडर में 58 ऐच्छिक अवकाश थे, जिसे अगले वर्ष बढ़ाकर 61 कर दिया गया है। किसी भी विभाग का कोई अधिकारी-कर्मचारी इनमें से कोई भी तीन छुट्टियां ले सकेगा।
रविवार को पड़ रहे छह अवकाश
कैलेण्डर वर्ष 2020 में शासन द्वारा घोषित 25 सार्वजनिक अवकाशों में से छह अवकाश रविवार को पड़ रहे हैं। इसलिए इन्हें छुट्टियों की सूची में शामिल नहीं किया गया है। इस बार गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, मोहर्रम 30 अगस्त, दशहरा 25 अक्टूबर को रविवार के कारण अलग से कोई अवकाश नहीं रहेगा। यही स्थिति संत रविदास जयंती 9 फ रवरी, परशुराम जयंती 26 अप्रैल, आदिवासी दिवस 9 अगस्त को है। ये तिथियां रविवार को हैं, इसी कारण इन्हें छुट्टियों की सूची में शामिल नहीं किया गया है।
अप्रैल-अगस्त में सबसे अधिक छुट्टियां
2020 में सबसे अधिक चार-चार छुट्टियां अप्रैल और अगस्त माह में पड़ रही हैं। इनमें से दो छुट्टियां रविवार के आसपास हंै। एेसे में कर्मचारी एक-दो दिन का अवकाश लेकर वीकेंड में लंबी छुट्टी पर जा सकते हैं। नए वर्ष के पहले माह जनवरी, जून व सितंबर में एक भी सरकारी अवकाश नहीं हैं। इन तीन महीनों में कर्मचारियों को पूरे माह ड्यूटी करनी पड़ेगी। अक्टूबर में तीन सार्वजनिक अवकाश रहेंगे। सबसे कम अवकाश दिसंबर माह में हैं। साल के अंतिम महीने में कर्मचारियों को रविवार के अलावा मात्र एक दिन की छुट्टी मिलेगी।
वर्ष 2020 के सार्वजनिक अवकाश
अवकाश तारीख
महाशिवरात्रि 21 फरवरी
होली 10 मार्च
गुड़ी पड़वा 25 मार्च
रामनवमी 02 अप्रैल
महावीर जयंती 06 अप्रैल
गुड फ्राइडे 10 अप्रैल
आम्बेडकर जयंती 14 अप्रैल
बुद्ध पूर्णिमा 07 मई
ईद उल फितर 25 मई
इंदुज्जुहा 01 अगस्त
रक्षाबंधन 03 अगस्त
जन्माष्टमी 12 अगस्त
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त
गांधी जयंती 02 अक्टूबर
मिलाद उन नबी 30 अक्टूबर
महर्षि बाल्मीकि जयंती 31 अक्टूबर
दीपावली 14 नवंबर
गुरुनानक जयंती 30 नवंबर
क्रिसमस 25 दिसंबर
Published on:
08 Dec 2019 07:41 am
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
