13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन 3 लोगों को भूलकर भी न दें धोखा, वरना जिंदगी हो जाएगी बर्बाद

इन 3 लोगों को भूलकर भी न दें धोखा, वरना जिंदगी हो जाएगी बर्बाद

2 min read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

Jul 05, 2018

cheating advantages and disadvantages

cheating advantages and disadvantages

सतना। इर आदमी की जिंदगी बहुत महत्वपूर्ण होती है। जिसको हम सब जानते है। फिर चाहे वह अपने मां-बाप हो या फिर जीवन संगनी और आप खुद स्वयं हो। अक्सर इंसान दुनिया की माया-मोह में हम दूसरों के चक्कर में अपनों को खो देता है। जिसका परिणाम बाद में भयंकर होता है। हम अपने आसपास देखते है कि कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिए दूसरों को धोखा देने से कभी नहीं चुकते। फिर परिणाम होता है कि न अपने रहते है न दूसरे। आज हम आपको ऐसे ही 3 लोगों के बारे में बता रहे है। जिन्हें धोखा देने से इंसान का सबसे ज्यादा नुकसान होता है। इन लोगों के साथ कुछ गलत करते हैं तो आपको इसका नकारात्मक परिणाम भी मिलता है। तो आईये जानें कौन है वो 3 लोग जिन्हें कभी भी धोखा नहीं देना चाहिए।

1. माता पिता
दुनिया में शायद ही ऐसा कोई इंसान होगा जो अपने माता-पिता से प्यार न करता हो। हालांकि कलयुग में कई ऐसे केस अब सामने आने लगे है। जिससे मां की ममता पर कलंक लगने लगा है। लोग बुढ़ापे में मां-बाप को छोड़कर अपना अलग ही घर बना लेते है। जबकि माता पिता का स्थान हमारे जीवन में काफी महत्वपूर्ण होता है। कई लोगों के लिए उनके माता पिता भगवान होते हैं। लेकिन, कई बार ऐसा देखा जाता है कि बच्चे अपने माता पिता के साथ कुछ गलत करते हैं। या फिर शादी हो जाने के बाद उनके साथ दुर्वव्यवहार करते हैं। तो ऐसे लोगों को बता दें कि आपको इसका गंभीर परिणाम भुगतना पड़ सकता है।

2. पत्नी (जीवनसाथी)
पत्नी को हिन्दू धर्म में जीवन साथी माना जाता है। पत्नी वो होती है जो आपका हर कदम पर साथ देती है। फिर चाहे सुख हो या दुख पत्नी हर समय पति के साथ होती है। अपने मां-बाप का आंचल छोड़कर वह अपने पति के घर आती है और उसका पति उसके लिए सब कुछ होता है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति अपनी पत्नी को धोखा देता है तो इसे भी भंयकर पाप माना गया है। ऐसे व्यक्ति को कभी भी सुख शांति नहीं मिलती है और उसे हमेशा ही दुख में जीवन गुजारना पड़ता है। क्योंकि, अगर पत्नी ने किसी का साथ छोड़ दिया तो फिर कोई भी उसके साथ रहने वाला नहीं होता है। समाज में भी लोग गलत नजरिया से देखते है।

3. खुद को (स्वयं)
कई बार देखा जाता है कि लोग खुद को भी धोखा देते हैं। जी हां, अगर किसी को मालूम है कि वह कुछ अच्छा कर सकता है फिर भी वह गलत कामों में लगा हुआ है तो इसे खुद को धोखा देना ही माना जाता है। अगर कोई व्यक्ति स्वयं के साथ इंमानदार नहीं है तो वह कभी भी दूसरों के साथ इंमानदार नहीं हो सकता है। इसलिए सबसे पहले इंसान को खुद के साथ इमानदार होना चाहिए। जो इंसान खुद को धोखा देता है वह जल्द ही बर्बाद हो जाता है। इसलिए अपनी दिनचर्या में सुधार करना चाहिए। हो सके तो अच्छे कार्य करे। दिनभर का कार्य करने के बाद शाम को चिंतन-मनन करे। सोचे हमसे कोई बड़ी लगती तो नहीं हुई है।