9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शौच को निकली बुआ और भतीजी लापता, फोन पर पिता को बोली-हो गया…

अपहरण की आशंका: कोलगवां थाना इलाके का मामला, प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने शुरू की तलाश, घर से आधा किमी दूर हिरनिया नहर से लोटा व दुपट्टा मिला

2 min read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

Jul 05, 2018

two girl kidnapping in satna

two girl kidnapping in satna

सतना। कोलगवां थाना इलाके में घर से शौच के लिए एक साथ निकली बुआ-भतीजी रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। युवती और उसकी नाबालिग भतीजी मंगलवार की शाम करीब 7 बजे से निकली थी। काफी देर तक घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने तलाश शुरू की तो गांव के पास निकली हिरनिया नहर के बगल में एक लोटा व नाबालिग का दुपट्टा मिला। कई तरह से आशंकाओं से घिरे परिजन रातभर रिश्तेदारी व अन्य जगहों पर तलाश करते रहे, लेकिन कोई खबर नहीं मिलने पर थाने का दरवाजा खटखटाया।

ये है मामला
पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक, चंद्रकला दाहिया (18) पिता शंभू प्रसाद और उसकी नाबालिग भतीजी का अज्ञात लोगों द्वारा अपहरण कर लिया गया है। पुलिस अपहरण व गुम इंसान का प्रकरण कायम मामले की जांच कर रही है। सूत्रों के मुताबिक परमनिया रेपकांड के प्रेशर के चलते पुलिस ने युवती व उसकी नाबालिग भतीजी के गुम होने के मामले को गंभीरता से लिया है। युवती व नाबालिग के परिजन की शिकायत के बाद प्रकरण दर्ज कर एएसआई सरला मिश्रा की अगुवाई में एक पुलिस टीम बनी बनी।

क्या है मोबाइल कॉल्स का रहस्य
रहस्यमय ढंग से नाबालिग भतीजी के साथ लापता हुई युवती की तलाश में लगी पुलिस अपनी शुरुआती पड़ताल के आधार पर अपहरण की आशंका को दरकिनार कर रही है। सूत्रों के मुताबिक नाबालिग व युवती के अपहरण की बात पुलिस पचा नहीं पा रही। घर से निकलने के करीब दो घंटे बाद युवती ने पिता को फोन पर कुछ लोगों द्वारा अपहरण करने की बात कहकर कॉल काट दी थी। युवती ने फोन पर यह भी कहा था कि दोनों को पकड़कर जंगल में बंधक बनाया गया है। सूत्रों के मुताबिक युवती द्वारा घर में की गई कॉल पुलिस के लिए एक अहम सुराग बनी। पुलिस ने सायबर सेल की मदद से उस कॉल की लोकेशन ट्रेस की जो युवती द्वारा की गई थी।

लोकेशन सतना-मैहर बाइपास की मिली

बताया गया कि कॉल की लोकेशन सतना-मैहर बाइपास की मिली। युवती ने एक महिला मजदूर के मोबाइल से घर व दो अन्य मोबाइल नम्बर पर बात की थी। पुलिस फिलहाल यह मानकर जांच आगे बढ़ा रही है कि युवती व नाबालिग अपनी मर्जी से किसी अज्ञात युवक के साथ चली गई हैं और परिजन को गुमराह करने अपहरण की बात कह दी गई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं पर संजीदगी से जांच चल रही है।

सर्विलांस में डाले दो मोबाइल नम्बर
पुलिस की जांच फिलहाल उन दो मोबाइल नम्बर के आधार पर हो रही है जिन पर युवती ने महिला मजदूर के फोन से कॉल किया था। कोलगवां टीआई आरपी सिंह ने बताया कि सायबर सेल की मदद से जल्द ही यह पता लगा लिया जाएगा कि फोन किन लोगों को किए गए थे। दो नम्बर सर्विलांस में डाले गए हैं। सूत्रों के मुताबिक दोनों मोबाइल फिलहाल बंद हैं लेकिन पुलिस कॉल डिटेल के आधार पर मोबाइलधारकों तक पहुंच जाएगी। पुलिस जल्द ही मामला सुलझाने का दावा कर रही है।

अपहरण व गुमशुदगी का प्रकरण दर्ज
बुआ के साथ लापता हुई नाबालिग बालिका के मामले में परिजन की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 363 अपहरण का प्रकरण कायम किया है। वहीं बालिग युवती के मामले में पुलिस ने गुम इंसान का प्रकरण दर्ज किया है।

हर पहलू पर जांच की जा रही
परिजनों की शिकायत पर धारा 363 व गुम इंसान का मामला कायम किया गया है। हर पहलू पर जांच की जा रही है।
आरपी सिंह, थाना प्रभारी कोलगवां