सतना। जिला अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में देर रात गोलिया के आवाज से गूंज उठी। इससे वार्ड में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हत्या के प्रयास के आरोपियों पर दूसरे पक्ष ने बदला लेने की नीयत से रात करीब 1 बजे दनादन तीन राउंड फायर किए। हालांकि हमलावरों का निशाना चूक गया और छर्रे दीवार में लगे। सूत्रों की मानें तो हत्या के प्रयास के आरोपी इंद्रजीत सिंह उर्फ मिक्की सरदार को उसके एक साथी अनुज पटेल को कोलगवां थाना पुलिस ने सोमवार देर मारपीट की सूचना पर पकडऩे गई थी। जैसे ही आरोपियों को पुलिस के आने की भनक लगी तो वह भागने लगे।