11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP कांग्रेस की तीसरी सूची: मैहर से श्रीकांत, रामपुर बाघेलान से रामशंकर मैदान में

कांग्रेस के 13 प्रत्याशी घोषित, 46 विधानसभा सीटों पर फैसला रोका

less than 1 minute read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

Nov 06, 2018

MP election news: Third list of congress candidate in maihar rampur

MP election news: Third list of congress candidate in maihar rampur

सतना। कांग्रेस की सोमवार देर रात जारी हुई 13 उम्मीदवारों की तीसरी सूची में प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की पसंद चली है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की अपेक्षा कमलनाथ को ही उम्मीदवारों के चयन में तवज्जो मिली है। सिंधिया समर्थक विधायक महेंद्र सिसौदिया को बमोरी से फिर मौका दिया है। पांढुर्ना से विधायक जतन उइके का टिकट काट दिया है। यहां से नीलेश उइके को उम्मीदवार बनाया है। छिंदवाड़ा से कमलनाथ समर्थक दीपक सक्सेना को टिकट मिला है। पिछली बार दीपक 24 हजार से अधिक वोट से हार गए थे।

मैहर से श्रीकांत चतुर्वेदी और रामपुर बाघेलान से रामशंकर पयासी को टिकट मिला है। सूची में मनगवां से बबीता साकेत को टिकट दिया है। वे बसपा से कांग्रेस में आई हैं। भोपाल मध्य सीट से फिर सुरेश पचौरी समर्थक आरिफ मसूद प्रत्याशी होंगे। हाट पिपल्या सीट से मंत्री दीपक जोशी के सामने मनोज चौधरी को उतारा है। करीब एक माह पहले भाजपा से कांग्रेस में आए तिलकराज सिंह को मानपुर से उम्मीदवार है। सुजीत चौधरी चौरई से उम्मीदवार होंगे। ये दो बार के विधायक रहे मेहर सिंह के पुत्र हैं।

कमलनाथ के 8 टिकट
सूची में कमलनाथ के 8 समर्थक, अजय सिंह के दो, सिंधिया, दीपक बावरिया, सुरेश पचौरी और जीतू पटवारी के एक-एक समर्थक हैं। अब तक कांग्रेस 184 उम्मीदवारों का एेलान कर चुकी है। इसमें 57 विधायकों में से 52 को फिर मौका दिया है, जबकि चार विधायकों के टिकट काट दिए हैं। जतारा सीट को फिर होल्ड किया गया है। यहां से दिनेश अहिरवार विधायक हैं।

नए चेहरों पर दावं
सूची में नए चेहरों पर दावं लगाया है। रमाशंकर पयासी को रामपुर-बघेलान, तिलकराज सिंह को मानपुर,सम्मति प्रकाश सैनी को पनागर, नीलेश उइके को पांढुर्ना, बबीता साकेत को मनगवां सीट से पहली बार चुनाव लड़ेंगे।