21 साल की पीड़िता ने बताया कि वो अपने जीजा से मिलने के लिए 26 जून को रीवा गई थी। दोनों के बीच अक्सर फोन पर बातचीत होती थी। जब वो जीजा से मिलने पहुंची तो वो बहला-फुसलाकर उसे अपने साथ रेलवे स्टेशन ले गया और वहां से हैदराबाद जाने वाली ट्रेन में दोनों सवार हुए। इसी बीच परिजन को जानकारी लगी तो उन्होंने दबाव बनाया तो दोनों डर के कारण कटनी स्टेशन पर उतर गए। कटनी में ट्रेन से उतरने के बाद दोनों ने रात 9 बजे कटनी से रीवा के लिए स्लीपर बस पकड़ी। जब बस मैहर से अमरपाटन की तरफ बढ़ी। तभी जीजा ने साली से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर वीडियो बनाया और फिर वायरल करने की धमकी देकर अमरपाटन में बस से उतर कर फरार हो गया।