मैहर जिले के अमरपाटन के रहने वाले अमित कुमार द्विवेदी नाम के युवक ने सीएम हेल्पलाइन 181 पर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि गांव त्योंधरा के रूनवा विद्यालय में पदस्थ शिक्षक स्कूल में पढ़ाने के लिए नहीं आते हैं। ऐसे में आवेदक को काफी समस्या आ रही है उसकी समस्या का निराकरण किया जाए। सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत हुई तो विकासखंड के अधिकारियों तक भी मामला पहुंचा और जब उन्हें शिकायत का निराकरण करने के लिए निर्देशित किया गया तो वो भी शिकायत पढ़कर हैरान रह गए।