
pushya nakshatra 2018 in hindi
सतना। पुष्य नक्षत्र में बुधवार को बाजार में जमकर धनवर्षा होने से व्यापारियों के चेहरे पर खुशी छा गई। ज्वैलरी की दुकानों में देर रात तक महिलाओं की भीड़ लगी रही। ज्वैलर्स की मानें तो रीवा शहर में करीब 15 करोड़ से ज्यादा ज्वैलरी का व्यापार हुआ है। साथ ही वाहन एवं जमीन की खरीदी भी हुई। शुभ कार्यों के लिए पुष्य नक्षत्र का विशेष महत्व माना गया है।
विशेष रूप से दीपावली के पूर्व पडऩे वाला पुष्य नक्षत्र शुभ फ लदाई होता है। पुष्य नक्षत्र का संयोग होने से गुरु पुष्य, रवि पुष्य, शनि पुष्य, बुध पुष्य जैसे महायोगों का निर्माण होता है जिनमें खरीदी का विशेष महत्व है। अन्य दिनों की अपेक्षा बाजार में जमकर खरीदी हुई।
दिनभर रहा खरीदी का शुभ मुहूर्त
पुष्य नक्षत्र 30 अक्टूबर की रात्रि 3 बजकर 52 मिनट से शुरू होकर 31 अक्टूबर को रात्रि 2 बजकर 36 मिनट तक रहा। यह योग धनतेरस की तरह शुभ माना गया है। लोगों ने शुभ घड़ी में आभूषण, वाहन तथा मशीनरी की खरीदारी की। इस दिन सोना, चांदी, बर्तन, कपड़े, जेवर, भूमि, भवन, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं आदि खरीदने के लिए शुभ रहा।
ऑटोमोबाइल में रौनक
बुधवार को लोगों ने दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की भी खरीदी की। बद्रिका मोटर्स के संचालक सुनील सिंह ने बताया कि ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में व्यापार काफी अच्छा रहा। पुष्य नक्षत्र को लेकर कई ऑफर भी रखे गए थे। शहर में करीब सात करोड़ से ज्यादा के व्यापार का अनुमान लगाया जा रहा है।
15 करोड़ से ज्यादा ज्वेलरी का व्यापार
ज्वैलर्स अवनीश खंडेलवाल ने बताया कि बाजार में लोगों ने जमकर खरीदी की। हालांकि पिछले साल की अपेक्षा बाजार थोड़ा कमजोर रहा। ज्वैलरी बाजार में करीब 15 करोड़ के व्यापार का अनुमान लगाया जा रहा है।
जमीन खरीदी में 10 करोड़ का कारोबार
लोगों ने घर एवं जमीन की भी खरीदी में काफी रुचि दिखाई। करीब 10 करोड़ से ज्यादा का व्यापार हुआ। साथ ही बर्तन एवं अन्य सामग्री की भी लोगों ने जमकर खरीदी की। बर्तन की दुकानों पर भीड़ जुटी रही।
Published on:
01 Nov 2018 03:17 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
