26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

satna: मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की वित्तीय स्वीकृति अटकी, प्रभारी मंत्री शासन स्तर पर करेंगे चर्चा

मेडिकल कॉलेज का अपना हास्पिटल नहीं होने से जिला अस्पताल में चलाना पड़ेगा काम दूसरे फेज में बनना था मेडिकल कॉलेज का हॉस्पिटल, जिसका नहीं शुरू हुआ काम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Ramashankar Sharma

•

Updated: 8 Apr 2022, 9:01 AM IST

satna: मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की  वित्तीय स्वीकृति अटकी, प्रभारी मंत्री  शासन स्तर पर करेंगे चर्चा

शहर के निर्माण कार्यों का जायजा लेते प्रभारी मंत्री विजय शाह

सतना. निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के अपने अस्पताल के लिये आज तक वित्तीय स्वीकृति नहीं मिल सकी है। इस वजह से मेडिकल कॉलेज से लगी आरक्षित जमीन में मेडिकल कॉलेज के लिये अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण प्रारंभ नहीं हो पा रहा है। इस मामले में पत्रिका के सवाल पर प्रभारी मंत्री कुंवर विजय शाह ने कहा कि शासन स्तर पर जिस भी स्तर पर बात करनी होगी इस दिशा में पहल की जाएगी। वे सतना प्रवास के दूसरे दिन मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन भवन के निरीक्षण के लिये गये हुए थे। उन्होंने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत निर्माणाधीन नेक्टर झील का भी जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर अनुराग वर्मा, निगमायुक्त तन्वी हुड्डा, जिपं सीईओ डॉ परीक्षित राव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विन्ध्य को मिलने जा रही बड़ी उपलब्थि

प्रभारी मंत्री शाह ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के रूप में सतना जिले को बहुत बड़ी उपलब्धि मिलने जा रही है। समय-सीमा में मेडिकल कॉलेज भवन का निर्माण पूरा होने जा रहा है, जो पूरे विंध्य क्षेत्र में स्वास्थ्य चिकित्सा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। कार्यपालन यंत्री पीआईयू बीएल चौरसिया ने बताया कि जून 2022 तक मेडिकल कॉलेज का संपूर्ण कार्य पूरा हो जाएगा। मंत्री शाह ने कहा कि समय-सीमा में भवन एवं अन्य व्यवस्थाएं पूरी करें जिससे अगले सत्र से मेडिकल कॉलेज प्रारंभ किया जा सके। इस दौरान प्रभारी मंत्री को बताया गया कि मेडिकल कॉलेज के सेकण्ड फेज में इसका अपना हॉस्पिटल बनना है। जिसकी प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी है लेकिन वित्तीय स्वीकृति का प्रस्ताव शासन स्तर पर काफी समय से लंबित है। जिस पर उन्होंने कहा कि इस मामले को पूरी गंभीरता से लिया जाएगा और शासन स्तर पर जिम्मेदारों से बात की जाकर स्वीकृति संबंधी कार्यवाही परी करवाई जाएगी। इसके बाद उन्होंने सोनौरा में बन रहे नेक्टर झील के कार्य का भी निरीक्षण किया। बताया गया कि नेक्टर झील के सभी निर्माण कार्य जून 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य है। इस दौरान एसडीएम सिटी सुरेश जादव, जिलाध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी और स्मार्ट सिटी के अधिकारी उपस्थित रहे।

इचौल में अन्न उत्सव में शामिल हुये प्रभारी मंत्री

प्रभारी मंत्री शाह सतना-मैहर मार्ग पर शासकीय उचित मूल्य की दुकान इचौल के अन्न उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां हितग्राहियों से खाद्यान्न वितरण की जानकारी ली और खाद्यान्न की गुणवत्ता भी देखी।