मृतक के परिजन ने कोलगांव थाने में शिकायत की। शिकायत मिलते ही पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 1519/24 धारा 296,115(2),140(3),3(5) बीएनएस 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(5क) एससीएसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज किया। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी सत्यम मिश्रा(24) पिता नारायण मिश्रा निवासी उतैली को तो गिरफ्तार कर लिया लेकिन दूसरा आरोपी अभी भी फरार है।