4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

15 फरवरी तक जारी रहेगा सर्दी का सितम, नहीं मिलेगी ठंड से राहत

15 से बदलेगा मौसम का मिजाज
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Sukhendra Mishra

•

Updated: 5 Feb 2020, 11:49 PM IST

सतना. फरवरी में हाड़ कंपा रही ठंड से राहत की उम्मीद लगा रहे लोगों को फिलहाल सर्दी के सितम से राहत मिलने वाली नहीं। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि बादल छटने के बाद एक बार फिर से पूरा प्रदेश कड़ाके की ठंड की चपेट में है। फरवरी के दूसरे सप्ताह में न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौरा जारी रहेगा। रात का तापमान 5 डिग्री तक गिरने से अगले सप्ताह भी विंध्य में कड़ाके की ठंड जारी रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, 15 फरवरी के बाद विंध्य में हवाओं का रुख बदलेगा। पश्चिम से गर्म हवाएं चलंेगी, तब जाकर मौसम में बदलाव होगा। हालांकि इस साल ठंड का मौसम लम्बा खिंचने के कारण फरवरी के अंत तक लोगों को गुलाबी ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

बर्फीली हवा से लुढ़का पारा

मंगलवार को छाए बिन मौसम बादलों के कारण जिले में सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है। बुधवार को आसमान से बादल छटने से दिन में चटक धूप खिली। इससे दोपहर में लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली लेकिन दोपहर बाद चली बर्फीली हवा के कारण दिन में भी लोगों को कंपकंपा देने वाली ठंड का सामना करना पड़ा। शाम होते ही ठंड के तेवर और तीखे हो गए। मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार से न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी। हालांकि अधिकतम तापमान में वृद्धि से दिन में लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। बुधवार को अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 8.5 डिसे दर्ज किया गया।
-------------------

यूं बदल रहा मौसम
दिन अधि. न्यूनतम

1 फरवरी 22.8 8.0
2 फरवरी 23.0 8.2

3 फरवरी 22.6 7.6
4 फरवरी 20.9 11.6

5 फरवरी 23.9 8.5