मैहर जिले की रहने वाली सरला पटेल की शादी ग्राम देऊ मौहारी निवासी रूपनारायण पटेल से डेढ़ साल पहले जनवरी के महीने में हुई थी। दोनों ने कोर्ट पहुंचकर लव मैरिज की थी। रूपनारायण सतना के मारुती नगर में अपने परिवार के साथ रह रहा था। दरअसल मामला यौन शौषण से जुड़ा था। रूपनारायण ने शादी के पहले सरला से झांसा देकर यौन उत्पीड़न किया था। सरला ने महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई तो दोनों पक्ष ने समझौता करके दोनों की शादी करा दी, लेकिन शादी के बाद रूपनारायण और उसके परिवार दहेज की मांग करते हुए सरला को प्रताड़ित करने लगे।