2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रैक्टर से गिरे युवक की मौत, परिजनों का PM से इनकार, शव लेकर पहुंचे SP ऑफिस

सीएसपी ने दिए विवेचक बदलने के निर्देश, ग्रामीणों का कहना था कि हत्या की गई है। पुलिस निष्पक्ष जांच नहीं कर रही।

2 min read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

Mar 19, 2018

Young Man Died After Falling From Tractor Crushed in satna

Young Man Died After Falling From Tractor Crushed in satna

सतना। कोठी कस्बे में शनिवार की रात हुई युवक की मौत के बाद परिजन ऑटो में शव लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गए। रविवार की शाम यहां पहुंचे ग्रामीणों का कहना था कि हत्या की गई है। पुलिस निष्पक्ष जांच नहीं कर रही। जबकि घटना के बाद सड़क हादसे में मृत्यु होने की सूचना आई थी।

एसपी ऑफिस पहुंचे ग्रामीणों की सूचना मिलने पर नगर पुलिस अधीक्षक वीडी पाण्डेय पहुंचे। उन्होंने मामला समझने के बाद थाना प्रभारी कोठी ओपी सिंह को निर्देश दिए कि विवेचक बदलते हुए प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जाए।

स्मार्ट सिंह बरगाही की हत्या

कोठी के मदनी गांव में रहने वाले हिम्मत बहादुर सिंह ने लिखित आवेदन देते हुए सीएसपी पाण्डेय को बताया कि स्मार्ट सिंह बरगाही की हत्या की गई है। इसका आरोप उन्होंने मदनी निवासी अवनीश सिंह उर्फ छोटू पुत्र अशोक सिंह व अनिल सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह पर लगाया है।

स्मार्ट काफी देर तक नहीं लौटा

हिम्मत बहादुर का आरोप है कि उसके पुत्र स्मार्ट सिंह को यही दोनों ट्रैक्टर में बैठाकर गौहानी के जंगल लेकर गए थे। स्मार्ट काफी देर तक नहीं लौटा तो उसकी तलाश की जा रही थी। इसी बीच पता चला कि कोठी बस स्टैण्ड के पास स्मार्ट सिंह मृत पड़ा है।

चोट के निशान
मृत युवक के परिजनों का आरोप है कि शव में चोट के निशान भी हैं। उसका पर्स व मोबाइल फोन उसके पास नहीं मिला। आरोप है कि यही आरेापी 15 दिन पहले स्मार्ट सिंह को बंधक बना चुके हैं। थाना पुलिस के विवेचक से मिलकर आरोपियों ने ट्रैक्टर और चालक बदल दिया है। इस दौरान कांग्रेस नेत्री उर्मिला त्रिपाठी ने भी पीडि़त पक्ष की ओर से मामले की निष्पक्ष जांच वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में कराते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

सड़क हादसे में युवक की मौत
राष्ट्रीय राजमार्ग 75 पर हुए सड़क हादसे के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। रामपुर बाघेलान थाना अंतर्गत बकना मंदिर के पास हुई घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मृत युवक की उम्र करीब 45 वर्ष आंकी जा रही है। सुबह करीब 5 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से उसकी मृत्यु हो गई। दाहिने हाथ में रक्षा सूत्र बंधा है। पहचान नहीं हो सकी है।