25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Earthquake: फिर आए भूकंप के झटके, अब दिन में भी दहशत

चार दिन में दूसरी बार भूकंप के झटके से कांपी धरती, अब दिन में भी खौफ में हैं रहवासी...।
2 min read
Google source verification

सिवनी

•

image

Manish Gite

•

Oct 31, 2020

earth2.png

Earthquake Areas Madhya pradesh

सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले ( earthquake in seoni ) में शनिवार को एक बार फिर भूकंप के झटकों से लोग कांप गए। दो दिन पहले ही भूकंप के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकल आए थे और कई घरों की दीवारों में दरार पड़ गई थी। भूगर्भ वैज्ञानिकों ने सर्वेक्षण करने के बाद दोबारा से भूकंप के झटके आने की चेतावनी भी दी थी।

शनिवार को को दोपहर 12.48 मिनट पर एक बार फिर सिवनी की धरती हिल गई। लोग एक बार फिर अपने घरों से बाहर निकल आए। जबलपुर के भू सर्वेक्षण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि भूकंपीय मीटर के आंकलन के बाद इस बारे में कुछ कहा जा सकता है।

Must Read

Earthquake: भूकंप के झटकों से कांपी धरती, जान बचाकर भागे लोग
सावधान : प्रशासन हाई अलर्ट पर, अगले 24 घंटों में फिर आ सकता है भूकंप


लोगों के मुताबिक ऐसा जैसे कंपकपी छूट रही है। हमारे घर के पलंग, कुर्सी टेबल, खिड़की दरवाजे सभी हिल रहे थे। करीब 10 सेकंट तक सबकुछ कंपकपा रहा था। रात और दिन हम लोग दहशत में जी रहे हैं।

27 अक्टूबर को 3.3 रिक्टर स्केल के भूकंप के बाद जबलपुर सर्वेक्षण विभाग के दल ने सिवनी शहर का दौरा कर लोगों से सचेत रहने की सलाह दी थी। उन्हें आशंका थी कि अगले 24 घंटों के दौरान एक बार फिर भूकंप के झटके आ सकते हैं। शनिवार को आखिरकर दोपहर में फिर से झटके महसूस किए गए। यह 27 अक्टूबर को प्रातः आए भूकंप के आफ्टर शॉक भी हो सकते हैं। भू-विज्ञानी एमएस पठान के मुताबिक सिवनी जिला संवेदनशील (एक्टिव जोन) में है। सोन नदी और नर्मदा बेसिन में होने के कारण जिले में भूकंप के हल्के झटके आने की आशंका बनी रहेगी।

घरों में आई दरार

शनिवार को भी सिवनी में भूकंप का बड़ा झटका महसूस किया गया। जमीन से लेकर तीन मंजिला इमारत में रहने वाले लोग भी घरों से बाहर निकल आए थे। लोगों का दावा है कि भूकंप के झटके से कई घरों की दीवारों में गहरी दरारें आ गई है। सिवनी जिले के भैरोगंज, शुक्रवारी, बारापत्थर, बरघाट रोड, कटंगी रोड, गंजवार्ड, मरझोर, गांधीवार्ड और डूंडा सिवनी समेत कई इलाकों में दहशत का माहौल अब भी बना हुआ है। सरकारी दफ्तर के लोग भी काम छोड़कर बाहर आ गए ते। इस कारण काफी देर तक काम प्रभावित होता रहा। क्योंकि अधिकारी और कर्मचारी दफ्तर के भीतर जाने में डरते रहे।

आया था 3.3 तीव्रता का भूकंप

मंगलवार तड़के जिले के डूंडासिवनी नगर समेत आसपास के कई इलाकों में भूकंप जैसे झटके जोरदार आवाजों के साथ महसूस किए गए। झटकों का असर इतना अधिक था कि लोग गहरी नींद से जाग गए। तेज आवाज के बाद सुबह 3.53 पर पहली बार लोगों को कंपन्न महसूस हुआ। इसके बाद लोग अपने घरों से बाहर निकले लगे। इसके बाद जोरदार कंपन्न 4.14 बजे भी हुआ। इसके बाद अपना घर हिलता देख लोग घबरा गए।

एक नजर