
Encroachment On Roads
शाहजहांपुर। नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना के शहर में अतिक्रमण के चलते सड़कें सिकुड़ती जा रही हैं। जिससे आए दिन लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। खास बात यह है कि सड़कों पर अतिक्रमण करने वालों में कई लोग सत्तारूढ़ भाजपा से जुड़े हुए हैं। जिससे जिला प्रशासन के अधिकारी भी सब कुछ देखते हुए आंखें मूंदे बैठे हैं।
सड़कों पर सजती हैं दुकानें
अतिक्रमण के चलते शहर की सड़कें लगातार सिकुड़ती चली जा रही हैं। कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर सड़क पर कब्जा कर रखा है। जिससे शहर में सुबह से लेकर शाम तक सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। भाजपा सरकार बनने के बाद लोगों को बड़ी अपेक्षा थी कि अब जाम की समस्या से उन्हें निजात मिल जाएगी। खासकर शहरवासियों की उम्मीदों को पंख तब लग गए जब शाहजहांपुर से विधायक सुरेश खन्ना को नगर विकास मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गयी, लेकिन अब जब सड़कों पर भाजपाइयों को ही अतिक्रमण करते देखते हैं तो वे लोग खुद को कोसने लगते हैं।
भाजपा नेताओं ने किया अतिक्रमण
खास बात यह भी है कि शहर की सड़कों पर अतिक्रमण कर सरकार को चुनौती देने वालो में कई भाजपा नेता हैं। और यही वजह है कि प्रशासनिक अधिकारी सड़कों पर कब्जा करने वाले दुकानदारों को खदेड़ना तो दूर उनसे बात करने की भी हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।
छह महीने बाद भी नहीं सुधरे हालात
प्रदेश में भाजपा सरकार बनने और मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद जब कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना शाहजहांपुर पहुंचे तो शहर के लोगों उनका जोरदार स्वागत किया। तब सिकुड़ी हुई सड़कों को देखकर नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने शहरवासियों से वादा किया था कि वो गिने-चुने अतिक्रमण करने वालों की बदौलत आम जनता को किसी भी कीमत पर परेशान नहीं होने देंगे, लेकिन छह महीने गुजरने के बाद भी शहर के हालात नहीं सुधरे हैं।
Published on:
25 Sept 2017 08:24 pm
बड़ी खबरें
View Allशाहजहांपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
