1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निकाय चुनाव में कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने इस तरह की भाजपा प्रत्याशी की मदद !

कांग्रेस नेता ने जितिन प्रसाद द्वारा चुनाव प्रचार न करने पर सवाल खड़े किए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शाहजहांपुर

•

image

Mukesh Kumar

•

Updated: 27 Nov 2017, 8:59 PM IST

शाहजहांपुर। कांग्रेस नेता कुंवर जितिन प्रसाद ने भाजपा प्रत्याशी और अपनी भाभी नीलिमा प्रसाद के लिए नगर निकाय चुनाव में किस तरीके से गोटियां बिछाई, इसका खुलासा उनकी पार्टी के ही नेता ने किया है। कांग्रेस नेता ने जितिन प्रसाद द्वारा चुनाव प्रचार न करने पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि अगर वो प्रचार करते तो कांग्रेस प्रत्याशी को और मजबूती मिलती। बता दें कि प्रसाद भवन का शाहजहांपुर शहर में खूब बोलबाला है। इसके बावजूद कांग्रेस नेता कुंवर जितिन प्रसाद ने कांग्रेस प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में नहीं आए।

जितिन की भाभी हैं भाजपा प्रत्याशी
शाहजहांपुर नगर पालिका से कांग्रेस से नसरीन बेगम चुनाव मैदान में थीं। वहीं भाजपा से कांग्रेस नेता कुंवर जितिन प्रसाद की भाभी नीलिमा प्रसाद चुनाव मैदान उतरीं। जिससे शहर में चर्चाएं थीं कि जितिन प्रसाद अपनी भागी नीलिमा प्रसाद को चुनाव में सहयोग करेंगे। हालांकि नीलिमा प्रसाद उनसे सहयोग लेने से साफ इनकार कर चुकी थीं। वहीं जितिन प्रसाद ने चुनाव के दौरान शहर में आना ही छोड़ दिया था।

चुनाव प्रचार में नहीं आए
शहर में नीलिमा प्रसाद को समर्थन देने की चर्चाओं पर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष तसनीम अली खान का कहना है कि वो यह तो नहीं कह सकते, लेकिन जब से निकाय चुनाव की सुगबुगाहट तेज हुई तब से कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने शाहजहांपुर आना ही छोड़ दिया था। उन्होंने कहा कि अगर वो चुनाव प्रचार में शामिल होते तो कांग्रेस प्रत्याशी को और मजबूती मिलती है।

लोगों में तरह तरह की चर्चाएं
जितिन प्रसाद के चुनाव प्रचार में शामिल न होने पर भले ही पार्टी नेता खामोश हो, लेकिन शहर के लोगों में तरह तरह चर्चाएं हो रहा है। लोगों का मानना है कि जितिन जान-बूझकर शहर में नहीं आए। क्योंकि अगर वो आते तो यहां कांग्रेस प्रत्याशी के लिए प्रचार करना होता। उनके न आने से कांग्रेस को नुकसान हुआ है।


बता दें कि नीलिमा प्रसाद अपने पति जयेश प्रसाद के साथ हाल ही में भाजपा में शामिल हुई थी। जिसके बाद से कांग्रेस नेता कुंवर जितिन प्रसाद के भी भाजपा में जाने की चर्चाओं का बाजार गर्म है।

बड़ी खबरें

View All

शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश