7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रेन के AC कोच में युवती से छेड़छाड़, RPF ने आरोपी को दबोचा

पीड़ित युवती लखनऊ के एक अस्पताल में डॉक्टर है। वो लखनऊ से दिल्ली अपने घर जा रही थी।

2 min read
Google source verification
Girl molested in AC coach of Train by man

Girl molested in AC coach of Train by man

शाहजहांपुर। ट्रेन में छेड़छाड़ की घटनाएं थम नहीं रहा है। ताजा मामला अमृतसर टाटानगर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का है। ट्रेन के एसी कोच में सफर कर रही युवती के साथ एक व्यक्ति ने छेड़छाड़ कर दी। पीड़ित युवती की शिकयत पर आरोपी व्यक्ति को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार कर लिया गया। आरपीएफ ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। पीड़ित युवती लखनऊ के एक अस्पताल में डॉक्टर है। वो लखनऊ से दिल्ली अपने घर जा रही थी।

लखनऊ से दिल्ली जा रही थी युवती
घटना 4430 अमृतसर टाटानगर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन की है। पीड़ित युवती के मुताबिक आरोपी व्यक्ति ने पहले उसे गलत नीयत से घूरा और फिर उसके साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद युवती ने मुरादाबाद कंट्रोल रूम में शिकायत की। शिकायत के बाद आरोपी व्यक्ति को आरपीएफ ने शाहजहांपुर में गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये आरोपी व्यक्ति का नाम मनोज सिंह है। वो नेशनल इंफारमेशन सेंटर नोएडा में तैनात है। आरपीएफ ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया।

आरपीएफ ने आरोपी व्यक्ति को भेजा जेल
शाहजहांपुर आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक एसपी सिंह ने बताया कि अमृतसर टाटानगर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में दिल्ली की युवती के साथ छेड़छाड़ हुई। मुरादाबाद कंट्रोल रूम से इसकी सूचना मिली थी। ट्रेन जैसे ही शाहजहांपुर पहुंची आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि यह घटना लखनऊ और शाहजहांपुर के बीच हुई। फिलहाल मुकदमा दर्ज कर आरोपी व्यक्ति को जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें -कानपुर में विस्फोट से चार मकान ढहे, तीन लोगों की मौत
ये भी पढ़ें - शराबी बाप ने दो बेटियों को बेचा, अब तीसरी से कराना चाहता है ये काम
ये भी पढ़ें - ऊर्जा मंत्री ने साइकिल चलाकर दिया स्वच्छता का संदेश, लोगों का दिलाई शपथ
ये भी पढ़ें - सपा के अधिवेशन में क्या होगा, सुनील साजन ने किया खुलासा

बड़ी खबरें

View All

शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग