किसान कल्याण रैली: जानिए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण की दस प्रमुख बातें
प्रधानमंत्री के भाषण में विपक्ष पर निशाना, किसानों के घाव पर मरहम, संसद में पूछे गए राहुल गए सवालों का जवाब, युवाओं की नब्ज पर हाथ तो सबसे बड़े सूबे के मुख्यमंत्री योगी की तारीफ थी।
किसान कल्याण रैली: जानिए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण की दस प्रमुख बातें
शाजहांपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीदों की धरती से आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बिगुल फूंक दिया है। एक तरफ जहां कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा वहीं अपनी चार साल की उपलब्धियां गिनाते हुए एक बार फिर जनता से 'आशीर्वाद' मांगा। प्रधानमंत्री के भाषण में विपक्ष पर निशाना, किसानों के घाव पर मरहम, संसद में पूछे गए राहुल गए सवालों का जवाब, युवाओं की नब्ज पर हाथ तो सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश की प्रमुख समस्याओं का जिक्र था। प्रधानमंत्री ने पिछली सरकारों की नाकामियों का जिक्र किया तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पीठ भी थपथपाई। हम आपको बता रहे हैं प्रधानमंंत्री के भाषण प्रमुख दस बातें-
लाल बत्ती लगाकर जो लोग विशेष अधिकार भोगते थे उनसे लाल बत्ती छीन लेना गुनाह है क्या? आप बताएं मैंने गलत किया क्या? ठाठ-बाट के नाम पर जो कुछ चल रहा था, उसे बंद कर दियाे है।
चार साल आपकी सेवा की है। मैंने कोई गलत काम किया है? मैंने कुछ अपने लिए किया क्या? मेरा गुनाह यही है कि मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहा हूं। परिवारवाद के खिलाफ पूरी ताकत से खड़ा हूं।
बिजली मिलेगी तो गरीबों के बच्चे पढ़ेंगे, उसकी जिंदगी में बदलाव आएगा। हम बिजली पहुंचा रहे हैं और वे अविश्वास का कागज लेकर संसद में घूम रहे हैं।
प्रोग्रेसिव ऐजेंडा
इन लोगों ने चार करोड़ लोगों को अंधेरे में रखा, हमने फैसला किया है कि 2019 तक हर घर में बिजली पहुंचाकर रहेंगे। जो मेहनत करनी पड़ेगी, वह करेंगे।
कांग्रेस पर निशाना
जब 18000 गांवों में बिजली पहुंची तो अविश्वास करने वालों ने कहा कि बिजली नहीं आई। जो हमसे सवाल पूछते हैं, उनसे पूछना चाहता हूं कि चार करोड़ घरों तक बिजली नहीं पहुंची है तो इसके लिए वह लोग जिम्मेदार हैं कि नहीं जिन्होंने 70 साल राज किया।
राजीव गांधी के बयान का हवाला
कांग्रेस सरकार के एक प्रधानमंत्री ने बहुत पहले कहा था कि दिल्ली से निकलने वाला एक रुपया गांव तक पहुंचते-पहुंचते 15 पैसे रह जाता है। यह बयान तब दिया गया था जब पंचायत से लेकर संसद तक उन्हीं के लोग थे। कौन सा पंजा था जो रुपए को घिसकर 15 पैसे कर देता था।
योगी की तारीफ
हम सिर्फ फसलों की कीमत बढ़ाकर रुक नहीं गए हैं, हमने खरीदारी भी सुनिश्चित की है। मैं योगी जी को बधाई देना चाहता हूं कि उनकी सरकार ने गेहूं व धान की खरीदारी में कई गुना की बढ़ोतरी की है।
गन्ना किसानों के लिए योजना
जब आवश्यकता से अधिक चीनी की पैदावार होती है तो किसानों का पैसा फंस जाता है। इसलिए सरकार ने फैसला लिया कि गन्ने से सिर्फ चीनी ही नहीं, गाड़ियों के लिए ईंधन भी बनाया जाए। आपके गन्ने का पूरा बकाया जल्द से जल्द मिले, इसके लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं।
गन्ना किसानों के लिए बड़ी घोषणा
कुछ दिन पूर्व देशभर के गन्ना किसान मुझसे भेंट करने आए। तब मैंने कहा था कि बहुत जल्द अच्छी खबर उनको मिलेगी। शाहजहांपुर में मैं वही वादा पूरा करने आया हूं। हाल ही में सरकार ने फैसला किया है कि आपको अब गन्ने पर लागत मूल्य के ऊपर लगभग 80 प्रतिशत सीधा लाभ मिलेगा।