28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा जिलाध्यक्ष के रिश्तेदार समेत तीन की गोली मारकर हत्या, तनाव

पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पुलिस बल तैनात।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शाहजहांपुर

•

image

Bhanu Pratap Singh

•

Updated: 7 Sep 2018, 8:57 AM IST

murder

murder

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में पुरानी रंजिश के चलते बड़ा खूनी संघर्ष हो गया। दो पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियों में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस गोलीबारी में एक पक्ष के दो लोग और दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति मारा गया है। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्यवाही शुरु कर दी है। मरने वालों में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष तनवीर खां का रिश्तेदार भी शामिल है।

यह भी पढ़ें

योगी सरकार करवाएगी मुफ्तियों की डिग्री की जांच


दो पक्षों में चली गोलियां

घटना थाना सदर बाजार क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी की है। जहां पर पुरानी रंजिश के चलते देर शाम दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरू कर दीं। इस खूनी संघर्ष में 3 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक पक्ष के मुशीर खान और दूसरे पक्ष के इसरार और इमरान गोली लगने से मारे गए। सोनू नाम का युवक गोली लगने से घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है। मरने वाले दो युवक आपस में सगे भाई हैं। दूसरे पक्ष का मरने वाला मुस्लिम समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष तनवीर खान का करीबी रिश्तेदार है।

यह भी पढ़ें

VIDEO भाजपा नेता पर SC ST का मुकदमा दर्ज होने पर भड़के विधायक, बोले एसएसपी को हटवाएंगे

तनाव के मद्देनजर पुलिस तैनात

घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। क्योंकि इस बात की आशंका जाहिर की जा रही है कि इस मामले में एक बार फिर बड़ा संघर्ष हो सकता है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके पूरी घटना की तफ्तीश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें

BIG Breaking: घूस लेते विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों पकड़ा, प्रोन्नत के लिए मांगी थी रिश्वत

चुनावी रंजिश

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष तनवीर खान का कहना है कि चुनावी रंजिश चली आ रही है। एक ही पक्ष ने गोलियां चलाई हैं। ये लोग इसी तरह से दबंगई करते हैं। पुलिस अधीक्षक एस चिनप्पा का कहना है कि पुलिस आवश्यक कार्यवाही कर रही है।

यह भी पढ़ें

आज का राशिफलः वृष राशि में चंद्रमा गोचर कुंडली के छठे भाव में, जानिए कैसा बीतेगा दिन

बड़ी खबरें

View All

शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग