3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस प्रेमी जोड़े पर पुलिस ने घोषित किया था इनाम, चौंकाने वाला है मामला, देखें वीडियो

प्रेमी युगल पर एक युवक की हत्या का आरोप है और डेढ़ साल से दोनों फरार चल रहे थे। जिसके चलते पुलिस ने दोनों पर 10-10 हजार का इनाम की घोषणा की थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शामली

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 9 Jan 2019, 1:18 PM IST

couple

इस प्रेमी जोड़े पर पुलिस ने घोषित किया था इनाम, चौंकाने वाला है मामला, देखें वीडियो

शामली। जनपद की थाना भवन पुलिस ने घेराबंदी करते हुए मुखबिर की सूचना पर करीब डेढ़ साल से फरार चल रहे 10-10 हजार के इनामी प्रेमी युगल को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमी युगल पर एक युवक की हत्या का आरोप है और डेढ़ साल से दोनों फरार चल रहे थे। जिसके चलते पुलिस ने दोनों पर 10-10 हजार का इनाम की घोषणा की थी।

यह भी पढ़ें : कुंवारी युवती बच्चे को करा रही थी स्तनपान, तभी पहुंच गई मां और फिर जो हुआ...

पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दोनों को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों जनपद से कहीं दूर जाकर बसने की फिराक में थे। प्रेम प्रसंग के चलते युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने अपने पति रविंद्र की हत्या करा दी थी। जिसमें मृतक के परिजनों द्वारा पत्नी प्रीति और उसके प्रेमी अंकित निवासी मंटी हसनपुर के नाम रिपोर्ट दर्ज कराई थी। यह दोनों फरार चल रहे थे। जिन्हेें अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इन्हें जेल भेज दिया है।

इस मामले में आरोपी प्रेमीका का कहना है कि मेरे पति और प्रेमी अंकित के बीच दोस्ती थी। दोनों के बीच कई बार मुझे लेकर झगड़ा हुआ था और उसी के चलते हम दोनों घर छोड़ कर चले गए थे। जिसके बाद उनकी (पति) मौत हो गई थी। जबकि मेरा उसमें कोई रोल नहीं है, ना ही इनका (प्रेमी) है।

यह भी पढ़ें : 1 हजार रुपये खर्च कर भरेंगे ये फार्म, तो घर के बुजुर्ग को हर महीने मिेलेंगे 10 हजार

एएसपी अजय प्रताप सिंह का कहना है कि मार्च 2018 को थाना भवन क्षेत्र के मंटी हसनपुर में रविंद्र नाम के व्यक्ति की मौत हुई थी। जिसमें 306 धारा में मामला दर्ज किया गया था और मृतक के परिजनों ने पत्नी प्रीति और आरोपी प्रेमी अंकित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें फरार होने के कारण इन पर पुलिस ने दस दस हजार के नाम की घोषणा की थी। उसी के चलते पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दिया।

बड़ी खबरें

View All

शामली

उत्तर प्रदेश