29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुस्लिम धर्मगुरु ने कोरोना वैक्सीन लगवाकर समाज के सभी लोगों से की लगवाने की अपील

Highlights - कांधला कस्बे के सरकारी अस्पताल में मुस्लिम धर्मगुरू ने पहुंचकर कोरोना टीका लगवाया - मुस्लिम समुदाय के सभी लोगों से की कोरोना टीका लगवाने की अपील
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शामली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 2 Apr 2021, 1:42 PM IST

shamli.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
शामली. कांधला कस्बे के सरकारी अस्पताल में मुस्लिम धर्मगुरू ने पहुंचकर कोरोना टीका लगवाया। इस दौरान उन्होंने सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों से भी कोरोना टीका लगवाने की अपील की। इस दौरान मुस्लिम धर्मगुरु के साथ दर्जनों मौलाना मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Corona Impact: योगी सरकार का बड़ा आदेश, 11 अप्रैल तक बंद रहेंगे स्कूल

दरअसल, कोरोना महामारी को देखते हुए सरकार ने 1 अप्रैल से 45 वर्ष से ऊपर के आयु वाले सभी महिला-पुरुषों को कोरोना वैक्सीन लगाने की छूट दी है। गुरुवार को कांधला कस्बे के सरकारी अस्पताल में पहुंचे मुस्लिम धर्मगुरु हजरत आकिल साहब ने पहुंचकर कोरोना टीका लगवाया। इस दौरान उन्होंने सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना टीका जरूर लगवाएं। कोरोना टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। इस दौरान हजरत की साथ दर्जनों अन्य मौलानाओं ने भी पहुंचकर कोरोना टीका लगवाया।

मुस्लिम धर्मगुरु के सबसे पहले कोरोना वैक्सीन लगवाने को लेकर सभी वर्गों के लोगों ने तारीफ की है। लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि इसी तरह से समाज के मौजिज लोग अपील करेंगे तो अंधविश्वास दूर होगा और सभी कोरोना का टीका लगएवाएंगे।

यह भी पढ़ें- कोरोना के चलते योगी सरकार का बहुत बड़ा फैसला, मॉल और बार को कराया बंद, मंदिरों में पूजा-प्रसाद पर भी लगी रोक

बड़ी खबरें

View All

शामली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग