डीएम ने बताया कि ( COVID-19 9 ) पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर स्वास्थ्य टीम उनके घर पहुंची और संक्रमित व्यक्ति को कोविड अस्पताल झिंझाना में भर्ती कराया, जबकि परिवार के सदस्यों को क्वारंटीन सेंटर में एहतियात के तौर पर रखा गया है। जिस स्थान पर यह व्यक्ति रहता है, उस क्षेत्र को सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब जनपद में एक्टिव केस की संख्या 10 हो गई है। वही कोरोना का यह रोगी परचून की दुकान चला रहा था। इस दौरान उसने बड़ी संख्या में ग्राहकों को सामान भी बांटा है।