दरअसल, शामली के थानाभवन थाने पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर एक बैठक आयोजित की गई थी। डीएम ने संबोधित करते हुए कहा कि वह नहीं चाहते चुनाव के दौरान प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी पड़े या किसी उपद्रवी के खिलाफ डंडा चलाना पड़े। लेकिन अगर किसी ने चुनाव के दौरान उपद्रव मचाने की कोशिश की तो प्रशासन फिर ऐसी कार्रवाई करेगा कि जिंदगी भर कोई भी चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। फिर प्रशासन ऐसे लोगों को आसानी से नहीं छोड़ेगा।