30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खेत में तीन युवक कर रहे थे ऐसा काम कि अचानक हो गई मौत, देखें वीडियो

-तीनों शव गांव काला माजरा के जंगलों में ईख के खेत में पड़े मिले हैं। -पास से नशे के इंजेक्शन और सिरिंज सहित अन्य सामान बरामद हुआ है।
less than 1 minute read
Google source verification
dead body

खेत में तीन युवक कर रहे थे ऐसा काम कि अचानक हो गई मौत, देखें वीडियो

शामली। जनपद के झिंझाना क्षेत्र में 3 युवाओं के साथ मिलने से सनसनी फैल गई। तीनों शव गांव काला माजरा के जंगलों में ईख के खेत में पड़े मिले हैं। जिनके पास से नशे के इंजेक्शन और सिरिंज सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

यह भी पढ़ें : सड़क किनारे खड़ी उबर कैब में इस हाल में मिला चालक, देखते ही हैरान रह गया मालिक- देखें वीडियो

दरअसल, झिंझाना थाना इलाके में तीन अज्ञात युवकों के शव मिले हैं। खेत जा रहे किसानों ने जब इन शवों को देखा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एसपी अजय कुमार पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।

बताया जा रहा है कि तीनों शवों के पास से नशीले इंजेक्शन एवं सिरिंज बरामद हुई, इसके अलावा हरियाणा नम्बर एक बाइक भी मिली है। आशंका जताई जा रही है कि तीनों युवकों की मौत नशीले इंजेक्शन की ओवरडोज लेने से हुई है। पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिए और घटना की तफ्तीश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें : रॉबर्ट वाड्रा पर भाजपा के केंद्रीय मंत्री बोले- चुनाव लड़ेंगे तो बड़ा मजा आएगा

एसपी अजय कुमार ने बताया कि अभी तक इन तीनो डेडबॉडी के बारे में कोई जानकारी नही लग पाई है। पुलिस मृतकों के फोटो सोशल मीडिया वायरल कर शिनाख्त कराने के प्रयाश कर रही है और इस वारदात से जुड़ी हर पहलू की जांच शुरू कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

शामली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग