
शामली. कैराना में रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच जमकर फायरिंग हुई। फायरिंग में गोली लगने से एक 8 साल का मासूम और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना से पुलिस में हड़कंप मचा है। आनन-फानन में सीओ कैराना पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल में जुट गए।
दरसल, कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव गंदराऊ में मौजूदा गांव प्रधान अरशद और पूर्व प्रधान इरशाद के बीच खेत में पानी चलाने को लेकर झगड़ा हुआ था। इसमें पुलिस ने एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया था। इसी बात को लेकर एक बार फिर से दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए और दोनों के बीच जमकर गोलियां चली। इस दौरान गली में खेल रहे एक 8 साल के मासूम बच्चे फरहान के सिर में गोली लग गई। इसके साथ ही पूर्व प्रधान पक्ष के युवक असजद को भी हाथ में गोली लगी है। दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से गांव में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची कैराना पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया दिया है। घायलों का इलाज किया जा रहा है।
सीओ कैराना प्रदीप सिंह ने बताया कि दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ है। इस दौरान एक बच्चे के सिर में गोली का छर्रा नहीं, बल्कि नुकीला पत्थर लगने से वह घायल हो गया है। इसके अलावा दूसरे युवक के हाथ में गोली के छर्रे लगे हैं। दोनों की हालत खतरे से बाहर हैं। दो घायलों का इलाज चल रहा हैं। इन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही हैं। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है।
Published on:
24 May 2020 01:03 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
