11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कूनो से फिर बड़ी खुशखबरी : मादा चीता गामिनी ने 6 शावकों को दिया है जन्‍म, वीडियो आया सामने

गामिनी द्वारा 5 नहीं बल्कि 6 चीता शावकों को जन्म दिया है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने खुद इसकी पुष्टि कर दी है।
2 min read
Google source verification
female cheetah gamini birth 6 cubes

कूनो से फिर बड़ी खुशखबरी : मादा चीता गामिनी ने 5 नहीं 6 शावकों को दिया है जन्‍म, नया वीडियो आया सामने

मध्य प्रदेश के श्‍योपुर जिले के अंतर्गत आने वाले कूनो नेशनल पार्क से एक बार फिर खुश कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, पिछले दिनों साउथ अफ्रीका से लाई गई मादा चीता गामिनी द्वारा पांच चीतों को जन्म देने की जानकारी सामने आई थी, जिसपर कूनों प्रबंधन, सरकार और आम नागरिकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी थी। लेकिन, अब लोगों की खुशी को दोगुना करने की खबर सामने आई है। दरअसल, गामिनी द्वारा पांच नहीं 6 चीता शावकों को जन्म दिया है।

इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब पार्क की निगरानी में जुटी कूनो नेशनल पार्क प्रबंधन की टीम को जांच के दौरान चीते का एक और शावक दिखाई दिया। इस तरह पता चला कि मादा चीता गामिनी ने 5 नहीं बल्कि 6 शावकों को जन्म दिया है। इस तरह इब कूनो नेशनल पार्क में शावकों की कुल संख्या 14 हो गई है। वहीं, अफ्रीका और नमीबिया से लाए गए चीतों को मिलाकर कूनो नेशनल पार्क में इनकी कुल संख्या 27 हो गई है।

यह भी पढ़ें- महिला ने फांसी लगाकर की सुसाइड, हाथ पर इन नामों के साथ लिखा- I HATE YOU, झकझोर देगी वजह


केंद्रीय मंत्री ने की पुष्टि

इस संबंध में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने ट्वीट करके 6 शावकों के जन्म की पुष्टि भी कर दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर अंग्रेजी में पोस्ट करते हुए लिखा, जिसका अनुवाद कुछ इस तरह है- खुशी का कोई अंत नहीं है। ये पांच नहीं, बल्कि छह शावक हैं !गामिनी से पांच शावकों के जन्म की खबर के एक हफ्ते बाद, अब यह पुष्टि हो गई है कि दक्षिण अफ्रीकी चीता मां गामिनी ने 6 शावकों को जन्म दिया है, जो पहली बार मां बनने वाली महिला के लिए एक तरह का रिकॉर्ड है। गामिनी के प्यारे 6 शावकों के दृश्यों के साथ खुशी साझा करना...।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस को बड़ा झटका, कमलनाथ के बेहद करीबी नेता भी भाजपा में