
शिवपुरी. शिवपुरी में एक 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नाबालिग से महीनों से हो रही दरिंदगी का खुलासा उस वक्त हुआ जब नाबालिग के पेट में दर्द हुआ। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि उसके पेट में 5 महीने का गर्भ पल रहा है। नाबालिग ने बताया है कि पड़ोस में ही रहने वाला युवक उसे डरा धमकाकर अपनी हवस का शिकार बना रहा था जिसके खिलाफ नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्जकर जांच में ले लिया है।
पेट दर्द से पता चली प्रेग्नेंसी
15 साल की नाबालिग के पेट में दर्द होने के कारण परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे। डॉक्टर्स ने लड़की जांच की तो वो हैरान रह गए दरअसल नाबालिग के पेट में 5 महीने का गर्भ था। जब डॉक्टर्स ने इसके बारे में लड़की के माता-पिता को बताया तो उनके भी होश उड़ गए उन्होंने तुरंत बेटी से इसके बारे में पूछा तो डरी सहमी नाबालिग ने अपने साथ हुई ज्यादती के बारे में माता-पिता को बताया। जिसके बाद परिजन बेटी को लेकर पुलिस थाने पहुंचे और पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। आरोपी युवक नाबालिग के गांव का ही रहने वाला है।
नाबालिग ने बताई आपबीती
नाबालिग ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि गांव के ही रहने वाले उदयभान नाम के युवक ने करीब 6 महीने पहले खेत पर अकेला पाकर उसके साथ कुल्हाड़ी दिखाकर रेप किया था और इसके बाद से वो लगातार उसे डरा धमकाकर अपनी हवस का शिकार बना रहा था। आरोपी उदयभान ने उसे धमकी दी थी कि अगर किसी को भी इसके बारे में बताया तो जान से मार देगा। जिसके कारण वो डर गई और चुप्पी साधी रही। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।
देखें वीडियो- शहर में खुलेआम चल रहे सट्टे का स्टिंग
Published on:
21 Jan 2023 06:51 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
