30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर में घुस आया विशाल कोबरा, पानी पीते ही छोड़ने लगा जहर, वीडियो कर देगा दंग

-घर में घुसा 5 फीट का कोबरा सांप-घबराकर घर से बाहर भागे परिवार के लोग-कोबरा ने पानी पीते ही निकाला जहर-सर्प मित्र ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शिवपुरी

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 4 Sep 2022, 5:44 PM IST

News

घर में घुस आया विशाल कोबरा, पानी पीते ही छोड़ने लगा जहर, वीडियो कर देगा दंग

संजीव जाट की रिपोर्ट

शिवपुरी. मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के अंतर्गत आने वाले नरवर थाना इलाके के मोहनी डैम के पास रहने वाले मोहन सिंह कुशवाह के घर में उस समय हड़कंप मच गया, जब परिवार के लोगों ने घर में एक 5 फीट लंबा कोबरा सांप देखा। कोबरा सांप को घर में देख परिवार के सबी सदस्यों में हड़कंप मच गया। सभी लोग दोड़ लगाते हुए घर से बाहर आ गए। घटना के बाद घर के लोगों ने तुरंत ही स्नैक सेवर सलमान पठान को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे सलमान पठान ने सांप का रेस्क्यू किया। तब कहीं जाकर घर वालों ने राहत की सांस ली।

कोबरा का रेस्क्यू करने आए सर्प मित्र सलमान पठान ने बताया कि, कोबरा को पकड़ने में थोड़ी मशक्कत इसलिए भी करनी पड़ी, क्योंकि रेस्क्यू से पहले वो काफी भूंखा और प्यासा था, जिसके चलते वो बेहद गुस्से में था और अटैक कर रहा था। हालांकि, कड़ी मशक्कत के बाद कोबरा को काबू कर घर से बाहर लाया गया। सलमान ने बताया कि, कोबरा नस्ल का ये सांप बेहद जहरीला होता है। उन्होंने ये बी बताया कि, पकड़े गए सांप की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच की है, जबकि कोबरा सांप की अधिकतम उम्र 40 वर्ष के लगभग होती है।

यह भी पढ़ें- फिर सामने आई भाजपा में अंतर्कलह, मंच पर भिड़े BJP नेता, वीडियो वायरल


कोबरा ने पिया पानी, फिर निकाला जहर

सांप का रेस्क्यू करने वाले अनुभवी स्नेक सेवर सलमान पठान ने कोबरा सांप के प्यासे होने की पहचान की। इसके बाद सलमान पठान ने घर से पानी लेकर कोबरा सांप को पिलाया गया। सांप ने भी बहुत चाव के साथ पानी पिया। इसके बाद सलमान पठान ने कोबरा सांप का जहर निकालने के लिए एक लकड़ी का इस्तेमाल किया। देखते ही देखते कोबरा के मुंह में रखी लकड़ी भीगने गई, जिसपर सलमान ने कहा कि, ये लकड़ी कोबरा के निकले हुए जहर से भीगी है। उन्होंने ये भी कहा कि, अगर ये जहर किसी के जख्म पर भी लगा दिया जाए तो ये वहां भी सांप के काटे जितना ही घातक साबित होगा। स्नेक सेवर कोबरा सांप का रेस्क्यू कर उसे नजदीकी जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।