30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिर सामने आई भाजपा में अंतर्कलह, मंच पर भिड़े BJP नेता, वीडियो वायरल

-आपस में भिड़े नपा उपाध्यक्ष पति और भाजपा नेता-भाजपा में फिर सामने आई नेताओं के बीच अंतर्कलह-बिजली सब स्टेशन के भूमि पूजन कार्यक्रम में विवाद-बैनर पर प्रभारी मंत्री का फोटो न होने पर भी हुआ विवाद
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शिवपुरी

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 4 Sep 2022, 5:02 PM IST

News

फिर सामने आई भाजपा में अंतर्कलह, मंच पर भिड़े BJP नेता, वीडियो वायरल

संजीव जाट की रिपोर्ट

शिवपुरी. भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के बीच अंतर्कलह जग जाहिर होने लगा है। हाल ही में इसका एक उदाहरण मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के बदरवास में स्थित ग्राम अगरा में सामने आया। यहां शिवपुरी नपा उपाध्यक्ष पति और भाजपा नेता रामजी व्याज पर भाजपा के दो मंडल अध्यक्ष ने मामला दर्ज करा। कुल मिलाकर जैसे जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं, वैसे वैसे कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधियों में अपने नेताओं को उठाने और प्रतिद्वंदी नेताओं को गिराने की कवायद शुरू हो चुकी है।

ताजा मामला कोलारस विधानसभा के अगरा से प्रकाश में आया जहां गरिमा को मुद्दा बना भाजपा नेताओं में मंच पर ही कहासुनी हो गई। दरअसल, कोलारस विधानसभा के बदरवास जनपद के ग्राम अगरा बिजली के 33 और 11 केवीए के सब स्टेशन का भूमि पूजन किया जाना था। इस मंच पर सांसद डॉक्टर के.पी यादव से लेकर विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, पूर्व विधायक महेंद्र यादव तक मौजूद थे। इसके अतिरिक्त मंच पर जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष समेत अनेक भाजपा के नेता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- मथुरा और वृंदावन की तर्ज पर यहां भी है राधाष्टमी पर्व की धूम, सुबह से मनाया जा रहा दधिकांधा उत्सव


बैनर से गायब थे प्रभारी मंत्री, बढ़ा विवाद

ग्राम अगरा में विद्युत सब स्टेशन के भूमि पूजन के कार्यक्रम में मंच के पीछे एक बैनर लगाया गया था। उक्त बैनर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, ऊर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर, क्षेत्रीय सांसद डॉक्टर के.पी यादव समेत विधायक वीरेंद्र रघुवंशी का फोटो चस्पा किया था। लेकिन, इस बैनर में प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह सिसोदिया समेत जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव का फोटो नहीं लगाया गया था, जिससे उनके समर्थक नाराज थे। गौरतलब है कि, जिला पंचायत अध्यक्ष को मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने राज्यमंत्री के दर्जे से भी नवाजा गया है।

यह भी पढ़ें- मंत्री जी के भाई के लिए पुलिस करती है खास इंतजाम, दारू के साथ स्नैक्स में रहती है मुर्गे की टांग


भाषण के बाद भिड़ गए भाजापाई

कार्यक्रम के समाप्ति के बाद मंच पर भाजपाइयों में जमकर तू-तू मैं-मैं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान मंच से उद्बोधन के लिए बदरवास जनपद अध्यक्ष मीराबाई परिहार को आमंत्रित किया गया था। लेकिन, बदरवास जनपद अध्यक्ष मीराबाई अपनी ओर से रामवीर यादव, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष को उद्बोधन देने की बात कही थी। इसी दौरान जब पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रामवीर यादव अपना उद्बोधन दे रहे थे। इसी दौरान मंच के ठीक सामने बैठे भाजपा नेता चेन सिंह यादव ने टिप्पणी कर दी। पहले मुख्य बहस इसी बात को लेकर कोई कार्यक्रम समाप्ति के बाद जब चैन सिंह यादव मंच पर पहुंचे। दोनों ने कहा कि, मंच से कोई भी अपना उद्बोधन दे रहा था। मंच से प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़वाई गईं। इसी बात को लेकर पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रामवीर यादव और चैन सिंह यादव के बीच कहासुनी हो गई। इसी गहमागहमी को देखते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष पति अमित यादव और नगर पंचायत बदरवास के उपाध्यक्ष भोला यादव मामले को शांत कराते हुए देखे गए।

यह भी पढ़ें- SP ने बिना अनुमोदन कर दिया पुलिस अफसरों का तबादला, अब एसपी - कलेक्टर से नाराज हुए प्रभारी मंत्री


क्या 6 माह में हट जाएगी जनपद पंचायत अध्यक्ष ?

पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रामवीर यादव ने बताया के जिला पंचायत अध्यक्ष पति अमित यादव और नगर पंचायत बदरवास के उपाध्यक्ष भोला यादव चैन सिंह यादव को अपने साथ लाए थे। चैन सिंह यादव ने जनपद अध्यक्ष के खिलाफ कलेक्टर के यहां रिट लगा दी है, वे सार्वजनिक मंच से जनपद अध्यक्ष को 6 माह के भीतर हटवा देने की धमकी दे रहे थे। इसी बात को लेकर पहले चैन सिंह यादव से कहासुनी हुई। फिर हल्की तू तू मैं मैं अमित यादव सहित भोला यादव से हो गई। जनपद उपाध्यक्ष रामवीर यादव का कहना है कि, प्रतिद्वंदी दल ने अपने प्रत्याशी खड़े किए थे, लेकिन जनपद अध्यक्ष के पद पर उन्हें हार मिली, लेकिन अब भी वो हार को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं।