30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मथुरा और वृंदावन की तर्ज पर यहां भी है राधाष्टमी पर्व की धूम, सुबह से मनाया जा रहा दधिकांधा उत्सव

-देशभर में आज राधाअष्टमी की धूम-सुबह से मनाया जा रहा दधिकांधा उत्सव-शाम को निकलेगी शोभा यात्रा-राधा की भक्ति में रंगे राधे-राधे जप रहे थे श्रद्धालु
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शिवपुरी

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 4 Sep 2022, 3:42 PM IST

News

मथुरा और वृंदावन की तर्ज पर यहां भी है राधाष्टमी पर्व की धूम, सुबह से मनाया जा रहा दधिकांधा उत्सव

संजीव जाट की रिपोर्ट

शिवपुरी. देशभर में आज राधाअष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। इसकी मुख्य छटा मथुरा से लेकर वृंदावन में मुख्यता देखी जा सकती है। इसी तरह मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस जिसे मिनी वृंदावन भी कहा जाता है। यहां राधाष्टमी पर्व की शुरुआत बीते रात से ही हो चुकी है। बीते रात से ही सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में दर्शन करने पहुंचने लगे थे। गौरतलब है कि, कई वर्षों से कोलारस ने राधाअष्टमी विशेष त्यौहार के रूप में मनाया जाता है। राधा अष्टमी के अवसर पर मंदिर तो मंदिर पूरे नगर को फूलों के साथ साथ विशेष लाइटिंग से साज सज्जा की जाती है। इसकी छटा देखते ही बनती है।

कोलारस में राधाअष्टमी के पर्व को मनाने के लिए जिलेभर के लोगों के साथ साथ मध्य प्रदेश के साथ साथ देश के अन्य राज्यों से भी लोग कोलारस पहुंचते हैं। यही वजह है कि, कोलारस को मिनी वृंदावन के नाम से भी जाना जाता है।

यह भी पढ़ें- मंत्री जी के भाई के लिए पुलिस करती है खास इंतजाम, दारू के साथ स्नैक्स में रहती है मुर्गे की टांग


सुबह मनाया गया दधिकांधा उत्सव, शाम को निकलेगी शोभा यात्रा

राधा अष्टमी के पावन पर्व पर मिली वृंदावन कहे जाने वाले बदरवास में सुबह दधिकांधा उत्सव की शुरुआत हुई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिला बुजुर्ग युवा बच्चे डोलियों के रूप में बदरवास की कुंज गलियों से होकर निकले। इस बीच कोलारस की कुंज गलियों में बसे नगर वासियों ने अपनी छत से दूध दही और रंगों की बरसात की। इस अद्भुत अवसर पर लोग राधा जी की भक्ति में रंगे हुए राधे-राधे जपते दिखाई दिए।


चल समारोह लेकर निकलेंगे राधा कृष्ण

आज सुबह से ही कोलारस के मुख्य गोपाल मोहल्ला में राधारानी जी मंदिर समेत पंचायती मंदिर पर हजारों की संख्या में भक्तजन दर्शन करने पहुंचे। गौरतलब है कि, कोलारस नगर में राधा अष्टमी को पर्व को मनाने के लिए बाहर से बैंडबाजे, डीजे, कीर्तन मंडली एवं शहनाई वादकों को बुलाया जाता है। राधाष्टमी के पर्व पर सुबह से चलने वाले भक्ति कार्यक्रमों में शाम 4 बजे से एक चल समारोह निकाला जाएगा, जिसमें भगवान राधा कृष्ण के विग्रह विमान में बैठा कर इस चल समारोह की शुरुआत की जाएगी। ये चल समारोह बैंड बाजा, डीजे, शहनाई के साथ निकाला जाता है। इस चल समारोह में आज हजारों की संख्या में लोग सामिल हो रहे हैं।