30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंत्री जी के भाई के लिए पुलिस करती है खास इंतजाम, दारू के साथ स्नैक्स में रहती है मुर्गे की टांग

-मंत्री जी के भाई के लिए पुलिस करती है खास इंतजाम-दारू के साथ स्नैक्स में रहती है मुर्गे की टांग-राज्यमंत्री जसवंत जाटव के भाई हैं विनोद जाटव-नरवर स्थित मोहनी डैम पर चली दारु और मुर्गा पार्टी-नशे में धुत होकर सभी ने किया जमकर डांस, वीडियो वायरल
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शिवपुरी

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 4 Sep 2022, 12:55 PM IST

News

मंत्री जी के भाई के लिए पुलिस करती है खास इंतजाम, दारू के साथ स्नैक्स में रहती है मुर्गे की टांग

संजीव जाट की रिपोर्ट

शिवपुरी. मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के अंतर्गत आने वाली करैरा विधानसभा से पूर्व विधायक और कैबिनेट मिनिस्टर का दर्जा प्राप्त जसवंत जाटव के भाई विनोद जाटव इन दिनों सोशल मीडिया पर खासा चर्चित हो रहे हैं। चर्चा का विषय है सामने आया मंत्री जी के भाई विनोद जाटव का एक वीडियो, जिसमें वो पुलिस अफसर के साथ मुर्गा और दारू की पार्टी करते दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो में यही बस नहीं था। वीडियो में विनोद जाटव और अमोलापठा चौकी प्रभारी नीरज राणा दारू के नशे में धुत जमकर डांस भी कर रहे हैं। खास बात ये भी है कि, वायरल वीडियो मोहनी डैम के सर्किट हाउस का बताया जा रहा है। वैसे तो ये पार्टी करीब 9 दिन पुरानी बताई जा रही है, लेकिन इसका वीडियो अब वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म होने के साथ साथ राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ गई है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जो दो लोग नशे की हालत में डांस करते दिखाई दे रहे हैं, तो वहीं अमोलपठा चौकी प्रभारी नीरज राणा भी बनियान और पेंट पहे बैठे नजर आ रहे हैं। चौकी प्रभारी के पास ही होमगार्ड सैनिक हनुमंत सिंह गौर के अलावा निजी अस्पताल संचालित करने वाले डॉ. कश्यप भी दिकाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में भी चर्चाएं शुरु हो गई हैं। वहीं, वीडियो में नजर आने वाले लोगों की भी चिंताएं बढ़ गई हैं।

यह भी पढ़ें- देशभर में हो रही रवीना के हौसले की तारीफ, खुद के बच्चे की परवाह किए बिना, नाले में कूदकर बचाई किसान की जान


अमोलपठा में रेत का गोरखधंधा चरम पर

जिले के अमोलपठा में रेत का गोरखधंधा चरम पर है। जानकारी ये भी है कि, कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त जसमंत जाटव का भाई विनोद जाटव भी रेत के अवैध कारोबार में लिप्त है। बीते वर्ष सिरसौद तिराहे पर आधी रात को विनोद के डंपर रोकने पर अमोला थाना प्रभारी से विवाद हो गया था। उस विवाद के बाद पुलिस ने जहां विनोद के डंपर जब्त कर लिए थे। वहीं, जसमंत जाटव ने भी पुलिस अधीक्षक पर पूरा दबाव बनाया था कि अमोला थाना प्रभारी को बदला जाए। हालांकि, एसपी ने उस समय थाना प्रभारी को बदला नहीं था। चर्चा तो ये भी है कि, रेत के गोरखधंधे के सेलिब्रेशन की ही पार्टी मनाई गई थी, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

यह भी पढ़ें- स्कूटर पर सवार 'भोपाली नमकीन वाले' का अलग अंदाज, सोशल मीडिया पर लाखों लोग हुए इनके दीवाने

चौकी प्रभारी की सफाई

अमोलपठा चौकी प्रभारी नीरज राणा का कहना है कि, जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो पांच माह पुराना है। गर्मी के मौसम में हम मोहिनी डैम पर नहाने गए थे। इसी बीच वहां पर डॉ. कश्यप मिल गए, जिनके बेटे का वहां जन्मदिन मनाया जा रहा था। मुझे उन्होंने सिर्फ एक मिनिट के लिए बिठा लिया था, बस इतना ही मेरा दोष है। राणा ने बताया कि, डॉ. कश्यप मेरे पुराने परिचित हैं। राणा बोले कि, मैने सुना है कि, ये वीडियो थरखेड़ा के सचिव कल्लू ने वायरल किया है, क्योंकि उस समय वो भी वहां था। कल्लू के भाई सुरेंद्र की ट्रेक्टर-ट्रॉली चोरी हो गई है, जिसे हम ढूंढने में जुटे हैं, लेकिन वो हम पर लेनदेन का आरोप लगा रहा है। शायद इसी वजह से उसने वीडियो को तोड़मरोड़ कर वायरल किया है।


शिवपुरी एसपी ने कही ये बात

वहीं, मामले को लेकर शिवपुरी एसपी राजेश सिंह चंदेल का कहना है कि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की बात तो मैने भी सुनी है। पहले उसमें देख लेते हैं कि, क्या नजर आ रहा है। तथा वीडियो की जांच करवा लेंगे। अगर सोशल मीडिया पर जिस तरह की चर्चाएं चल रही हैं, वो सत्य साबित होती हैं, तो कारर्वाई होगी।