22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Shivpuri / महिला ने जिसके खिलाफ दर्ज कराया दुष्कर्म का केस, उसी के घर से मिली युवक की लाश, 6 लोगों पर केस दर्ज

महिला ने जिसके खिलाफ दर्ज कराया दुष्कर्म का केस, उसी के घर से मिली युवक की लाश, 6 लोगों पर केस दर्ज

MP News : जिस महिला ने एक साल पहले युवक के खिलाफ दर्ज कराया था दुष्कर्म का केस। उसी महिला के घर से आरोपी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। आधा दर्जन के खिलाफ केस दर्ज।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शिवपुरी

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 21 Nov 2024, 3:39 PM IST

MP News

संजीव जाट, बदरवास संवाददाता

MP News :मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की बदरवास तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम बड़ोखरा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दें कि, यहां एक युवक की लाश उस महिला के घर में मिली, जिस महिला ने एक साल पहले इसी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। मामले की सूचना पर परिजन शव को लेकर थाने पहुंचे और थाने का घेराव करते हुए महिला सहित अन्य आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग की।

मृतक के परिजन का आरोप है कि, हत्या करने वालों ने पहले युवक का गला दबाकर उसकी जान ली है, फिर फांसी के फंदे से लटका दिया। ताकि, मामला आत्महत्या का प्रतीत हो। फिलहाल, पुलिस ने मामले में शव का पोस्टमार्टम शिवपुरी जिला अस्पताल के डॉक्टरों के पैनल से कराया और महिला सहित आधा दर्जन लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है।

खेत का कहकर निकला था बेटा, फंदे पर लटकी मिली लाश

बड़ोखरा गांव में रहने वाले कल्याण पुत्र तरवर सिंह धाकड़ ने बताया कि उसका 34 वर्षीय बेटा बृजेश धाकड़ खेत पर पानी देने गया था, लेकिन बाद में परिजन को पता चला कि ब्रजभान के घर पर ब्रजेश मृत अवस्था में पड़ा है। इसके बाद कल्याण जब बृजभान धाकड़ के घर पहुंचा तो वहां एक कमरे के दोनों दरवाजों पर ताले डले थे। इसपर कल्याण धाकड़ की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा खुलवाकर कमरे में जाकर देखा तो ब्रजेश का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।

यह भी पढ़ें- ICU में मरीज ने जैसे ही सुलगाई बीड़ी, 30 मरीजों की जान पर बन आई, सन्न कर देगी शख्स की करतूत

रात में आ रहे थी लड़ाई-झगड़े की आवाजें

कल्याण सिंह का आरोप है कि उसके बेटे को फोन लगाकर खेत से घर बुलाया गया। बाद में उसकी हत्या कर शव फंदे पर लटकाया गया है। कल्याण सिंह ने बताया कि ब्रजभान के सामने रहने वाले मुनेश पुत्र बाबूलाल धाकड़ ने आधी रात को लड़ाई-झगड़ा होने की आवाजें भी सुनी थी। बाद में उसी घर से कुछ लोग निकलते भी दिखे थे। मामले में कार्रवाई को लेकर परिजन ने थाने का घेराव कर लिया। इधर, सूचना मिलते ही कोलारस एसडीओपी विजय यादव और आसपास के थानों से पुलिस बल भी मौके पर तैनात किया गया, ताकि स्थितियों को नियंत्रण में रखा जा सके।

एक साल पहले उसी घर की महिला ने दर्ज कराया था दुष्कर्म का केस

जिस महिला के घर में फांसी के फंदे पर लटका हुआ ब्रजेश धाकड़ का शव मिला है। उसी घर की महिला ने दिसंबर 2023 में बृजेश के खिलाफ दुष्कर्म का केस भी दर्ज कराया था। इस मामले में कोर्ट केस चल रहा था। संभावना जताई जा रही थी कि महिला के बयान के बाद आरोपी को सजा भी हो सकती थी, लेकिन उससे पहले ही युवक की संदिग्ध मौत हो गई। बता दें कि, मृतक के पास से कुछ लव लेटर भी मिले हैं, जो महिला द्वारा बृजेश को लिखे गए थे।

यह भी पढ़ें- भीषण हादसे में डॉक्टर की मौत, पीछे से आ घुसी तेज रफ्तार कार, Live Video आया सामने

महिला समेत 6 के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

पहले तो पुलिस की ओर से पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला दर्ज करने की बात कही जा रही थी, लेकिन जब परिजन ने पुलिस थाने का घेराव किया और मामला दर्ज कराने की बात पर अड़ गए तो पुलिस ने महिला समेत उसके घर के बृजभान पुत्र शिवनारायण धाकड, बलराम पुत्र शिवनारायण धाकड़, हरवीर पुत्र अनन्तराम धाकड, लक्ष्मीनारायण पुत्र रघुवीर सिंह धाकड, श्रीबल्लभ उर्फ भूरा पुत्र गुलाब सिंह धाकड़ के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरु की है।

ये बोले जिम्मेदार

मामले को लेकर बदरवास थाना प्रभारी रवि चौहान का कहना है कि हमने परिजन की शंका और बयानों पर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मृतक के शव का पीएम शिवपुरी में डॉक्टरों के पैनल से कराया गया है। पीएम रिपोर्ट और जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।