मध्य प्रदेश के शिवपुरी शहर के फतेहपुर बनस्थली इलाके में स्थित पेट्रोल पंप के पास बुधवार रात एक भीषम हादसा हो गया। यहां एक मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। फिलहाल, मामला संज्ञान में आने के बाद कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज चालक का शव का ट्रक के कैबिन से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रवाना किया। वहीं इस घटना में मकान का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। जबकि हादसे के समय घर के भीतर पूरी परिवार सो रहा था। गनीमत रही कि परिवार के किसी भी सदस्य को चोट नहीं आई।