
अतीक अहमद को प्रयागराज ले जा रही UP पुलिस, MP में अचानक रुका काफिला, फिर वैन से बाहर निकला बाहुबली, देखें वीडियो
उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल से उत्तर प्रदेश पुलिस की निगरानी में प्रयागराज ले जाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम रविवार शाम को अतीक अहमद को जेल से लेकर रवाना हुई है। जो मध्य प्रदेश से होता हुआ गुजरा। इस दौरान काफिला कुछ देर के लिए शिवपुरी जिले के अंतर्गत आने वाले झांसी - कानपुर हाईवे पर रुका था। जहां पीचे पीछे दौड़ रहे मीडिया के वाहन भी उनके साथ रुक गए।
साबरमती जेल से रविवार की शाम को माफिया डॉन अतीक अहमद को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के लिए लेकर निकली पुलिस सोमवार की सुबह 6.30 बजे मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के अंतर्गत आने वाले झांसी - कानपुर फोरलेन हाईवे पर तेंदुआ के पास कुछ देर के लिए रुकी थी। यहां पीछे से आ रही मीडिया की गाड़ियां भी एक एक करके रुक गईं। इस दौरान सड़क किनारे खड़ी पुलिस वैन से मापिया डॉन अतीक अहमद को नीचे उतारा गया। बताया जा रहा है कि, अतीक अहमद को लघु शंका के लिए वैन से उतारा गया था। यहां करीब 10 मिनट काफिला रुकने के बाद एकाएक प्रयागराज के लिए रवाना हो गया।
अपहरण मामले में पेशी करने जा रहा डॉन
आपको बता दें कि, माफिया डॉन अतीक अहमद को कड़ी निगरानी के बीच कई गाड़ियों का काफिला प्रयागराज लेकर जाया जा रहा है। अतीक को लाने वाली टीम में 45 पुलिसकर्मी हैं। अतीक को मंगलवार को उमेश पाल अपहरण मामले में कोर्ट में पेशी होनी है। कोर्ट इस मामले में 28 मार्च को अपना फैसला सुनाएगा।
Published on:
27 Mar 2023 10:29 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
