2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मध्यप्रदेश में आकाशीय बिजली का कहर, 3 जगह गाज गिरने से 15 लोग झुलसे, पूरे जिले में हड़कंप

जिला अस्पताल में कराया भर्ती, बारिश के दौरान बहरी, मझौली और कमर्जी अंचल में गिरी गाज

2 min read
Google source verification

सीधी

image

Suresh Mishra

Aug 10, 2018

15 injured by lightning in sidhi madhya pradesh

15 injured by lightning in sidhi madhya pradesh

सीधी। मध्यप्रदेश के सीधी जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने के बाद जिलेभर में हड़कंप मच गया। बताया गया कि बुधवार की देर रात बहरी, मझौली और कमर्जी में बारिश के दौरान गरज चमक के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 15 लोग झुलस गए।

आनन-फानन में स्थानीय ग्रामीणों ने मामले की जानकारी थाना पुलिस सहित मैदानी अमले को दी। सूचना के बाद सभी घायलों को परिजनों की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां वरिष्ठ चिकित्सकों की मौजूदी में घायलों का उपचार चल रहा है।

खेतउहीं में सात लोग झुलसे
बहरी थाना क्षेत्र के खेतउहीं गांव में बुधवार रात करीब 8.30 बजे सावित्री कोल पति छोटेलाल के घर की ओसारी में आकाशीय बिजली गिर गई, जब पूरा परिवार खाना खा रहा था। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से सावित्री (40), गीता पिता छोटेलाल (16), रेशमी पिता बाबूलाल (15) सुभगिय पति अमीर (35) झुलस हो गए। वहीं पड़ोस में रह रहे लोग भी आकाशीय बिजली के प्रभाव से झुलस गए, इनमें नीरज पिता दिनेश कोल (12) ओमप्रकाश पिता छोटेलाल कोल (10), बिट्टा पति श्यामलाल रावत (40) घायल हो गए।

खोरवा में महिला झुलसी
इससे पहले कमर्जी थाना क्षेत्र के खोरवा गांव में बुधवार रात करीब 8.30 बजे आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला झुलस गई। बताया गया, ङ्क्षरकू पति अर्जुन सोंधिया (28) घटना के वक्त खाना पका रही थी।

लवाही में पांच झुलसे
मझौली थाना क्षेत्र के लवाही गांव में बुधवार को अपरान्ह करीब 4 बजे आकाशीय बिजली गिरने से बिजली गिरने से शिवबती पति ईश्वरदीन बैगा (42), फूलवती पति रामचरण बैगा (43), तेरसिया पति रामशुद्ध (22), फुलमतिया पति सुखदेव बैगा (44), बबिया विश्वकर्मा पति दादूलाल (45) झुलस गए।

सिंगरौली में हो चुकी है तीन मासूमों की मौत
सरई थाना क्षेत्र के बरका चौकी अंतर्गत महकम खाड़ी गांव में 13 जुलाई की दोपहर 12 बजे आकाशीय बिजली ने ऐसा कहर बरपाया कि दो मासूम सहित तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से झुलस गए हैं। तेज चमक -धमक की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच देखा तो तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई थी। वहीं दो गंभीर रूप से झुलस कर जमीन पर पड़े थे। स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची बरका चौकी पुलिस ने मौका मुआयना कर शव का पंचनामा करते हुये पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केन्द्र भेज दिया है।