सीधी. मप्र के सीधी जिले में डेंगू का प्रकोप तेजी से फैज रहा है, लेकिन जिला अस्पताल में जांच व उपचार के समुचित इंतजाम नहीं है, जिससे मरीज निजी चिकित्सकों का सहारा लेने को मजबूर हैं। जहां उन्हें भारी-भरकम फीस भी चुकानी पड़ती है। उपेक्षा की स्थिति ये है कि डेंगे के संदिग्ध मरीज मिलने पर इनकी जांच के लिए सेम्पल जबलपुर भेजे जाते हैं, जहां से रिपोर्ट आने तक मरीजों की हालत गंभीर हो जाती है। कई बार तो उन्हें जान से भी हाथ धोनाड़ जाता है। सोमवार को भी जिला अस्पताल में डेंगू के दो संदिग्ध मरीज मिले हैं, जिनका एलाइजस टेस्ट के लिए ब्लड सेंपल जबलपुर भेजा गया है। एक संदिग्ध ने रिपोर्ट आने से पहले ही नागपुर का रुख कर लिया, जबकि, दूसरे का इलाज जिला अस्पताल में ही जारी है। फिलहाल, चिकित्सक रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं।