4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Crime: 2 साल की बच्ची की चाकू से गोदकर हत्या, पास ही घायल पड़ी थी मां, दीवार पर खून से लिखा था ये…

MP Crime: गले में चाकू लगने से मां की हालत गंभीर. मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी, पुलिस मामले की जांच में जुटी...

2 min read
Google source verification
mp crime sidhi news

MP Crime: मध्यप्रदेश के सीधी से एक दिलदहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक मकान के कमरे में एक दो साल की मासूम बच्ची की खून से लथपथ लाश मिली है। कमरे में ही बच्ची की मां भी गंभीर हालत में मिली है जिसे इलाज के लिए रीवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। महिला के गले में चाकू लगा है जिसके कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जिस कमरे में मां-बच्ची खून से लथपथ हालत में मिली हैं उसकी एक दीवार पर खून से लिखा एक सुसाइड नोट भी मिला है। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैली हुई है।

दीवार पर खून से लिखा मिला सुसाइड नोट

दिलदहला देने वाली घटना सीधी जिले के पड़ैनिया गांव की है जहां प्रशांत सिंह के मकान में किराए से रहने वाली अंकिता सिंह राजपूत उम्र 25 साल व उसकी दो साल की बच्ची नित्या सिंह खून से लथपथ हालत में मिली हैं। बच्ची की मौत हो चुकी है जबकि मां अंकिता की हालत गंभीर है। घर की दीवार पर खून से लिखा सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा है- मेरी मौत के जिम्मेदार मेरे सास-ससुर और बड़ी ननद और मेरे पति सब हैं। सूरज आपका हर रोज सताना असहनीय पीड़ा देता है। आज पूरा परिवार मिलकर मार रहे हो मुझे।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

पुलिस की जांच में पता चला है कि अंकिता झिंगाझर गांव की रहने वाली थी और उसकी शादी साल 2021 में सूरज सिंह के साथ हुई थी। सूरज कटनी में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था और अंकिता अपनी दो साल की मासूम बेटी के साथ पड़ैनिया गांव में किराए से रहती थी। पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद के बारे में भी पता चला है। घटना सुबह 7.30-8.00 बजे के आसपास की बताई गई है। दीवार पर खून से लिखे सुसाइड नोट को देखकर आशंका जताई जा रही है कि अंकिता ने पहले कलेजे पर पत्थर रखकर अपनी मासूम बेटी की हत्या की है और फिर खुद भी खुदकुशी करने के इरादे से खुद पर चाकू से हमला किया। फिलहाल पुलिस की तफ्तीश जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही घटना की सच्चाई का पता चल पाएगा।