
mp news: मध्यप्रदेश के सीधी में एक भाजपा नेता को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। भाजपा नेता पर शहर के एक प्रतिष्ठित परिवार की महिला ने रेप का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके आधार पर पुलिस ने भाजपा नेता को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इधर भाजपा नेता की गिरफ्तारी और जेल जाने के बाद भाजपा ने भी उसे लेटर जारी कर पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
जिस भाजपा नेता को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है उसका नाम अजीत पाल है। अजीत पाल नगर पालिका के उपाध्यक्ष का भतीजा है। अजीत पाल के खिलाफ शहर के एक प्रतिष्ठित परिवार की महिला ने छेड़खानी एवं दुष्कर्म करने के आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में महिला ने अजीत पाल पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर लाखों रूपए ऐंठने के भी आरोप लगाए थे। पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद मंगलवार को रीवा से गिरफ्तार कर लिया। महिला का आरोप है कि विधायक का टिकट दिलाने का झांसा देकर आरोपी अजीत पाल ने उसे अपने जाल में फंसाया और रेप कर उसके अश्लील फोटो वीडियो बना लिए। जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर लाखों रूपए ऐंठ लिए।
अजीत पाल की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया था जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इधर अजीत पाल के रेप केस में गिरफ्तार होने के बाद सीधी के भाजपा जिलाध्यक्ष देवकुमार सिंह ने लेटर जारी कर अजीत पाल सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इतना ही नहीं बताया ये भी जा रहा है कि अजीत पाल पर पहले भी रेप का आरोप लग चुका है।
Updated on:
15 Jan 2025 09:24 am
Published on:
14 Jan 2025 07:09 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
