
President of State Food Commission inspection in sidhi anganwadi kendra
सीधी। राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष राज किशोर स्वाई एवं सदस्य वीर सिंह चौहान, कलेक्टर दिलीप कुमार की उपस्थिति में आंगनवाड़ी केंंद्र एवं उचित मूल्य दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान का उठाव एवं वितरण समय-सीमा के अंदर करने के लिए निर्देशित किया गया। खाद्यान में वितरण पर अनिमियतिता पाई जाएगी तो विक्रेता के प्रति लापरवाही मानते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी।
नहीं मिला मीनू के आधार पर पोषण आहार
उचित मूल्य दुकान में बीपीएल एवं अति गरीब कार्डधारियों को निर्धारित कीमत पर खाद्यान का वितरण एवं शासन द्वारा निर्धारित दर से वितरण करना सुनिश्चित करें। महिला बाल विकास एवं आगनवाडी केंद्रो का निरीक्षण में पाया गया की मीनू के आधार पर बच्चों को पोषण आहार उपलब्ध नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया।
समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें
कहा, अपने अपने क्षेत्र में सर्वे कर कुपोषित बच्चों को चिन्हांकित कर उनके पोषण एवं उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। समूहों द्वारा वितरण की जाने वाली मध्यान भोजन एवं पोषण आहार समय एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने केंद्र में भर्ती बच्चों के स्वास्थ्य पूरक पोषण आहार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
ये है मामला
कलेक्टर ने उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों एवं सचिवों को विशेष समझाइश दी कि ग्रामीणों को पात्र हितग्राहियों का बीपीएल सूची में नाम जोडऩे एवं अपात्र कार्डधारियों का नाम काटने का कार्य नि: संकोच जिम्मेदारी के साथ करें। किसी अपात्र व्यक्ति का नाम जुड़ा पाया जाएगा तथा ग्रामीणों द्वारा शिकायत पायी जाएगी तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
लावारिश मिला एक बच्चा
शाप्रा पाठशाला डोल कोठार में 12 वर्ष का लड़का चार वर्ष से विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय में नियमित आ रहा है लेकिन उसके गांव माता पिता का नाम कुछ नहीं है और न यह पता है कि किस गांव का रहने वाला है कलेक्टर ने विद्यालय के हेडमास्टर से सहानुभूत पूर्वक चर्चा करते हुए कहा कि इस बच्चे को बाल संरक्षण गृह रीवा भेजने के लिए पत्र के साथ पहुंचाने का कार्य किया जाए।
योजनाओं का लाभ दिलाया जाए
ऐसे बच्चों को शासन का यह दायित्व है कि उनके देख रेख के लिए शासन द्वारा चलाई गई संस्था एवं योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। कलेक्टर को ग्राम सरपंच एवं सचिवों द्वारा अपने अपने ग्रामों की समस्याओं से अवगत कराया। विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया और जनसुनवाई शिविर में उपस्थित गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया।
ये जिम्मेदार रहे मौजूद
इस अवसर पर सीईओ जनपद पंचायत कुसमी एसएन द्विवेदी, अनुविभागीय अधिकारी कुसमी अखिलेष सिंह, तहसीलदार कुसमी अजेयलाल चौधरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सीधी, जिला परियोजना समन्वयक केएन दुबे, जिला खाद्य अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी, अध्यक्ष अंत्योदय समिति रामसुख पनाडिय़ा और बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी एवं पंचायत प्रतिनिधि गण उपस्थित थे।
Published on:
27 Jul 2018 04:43 pm
बड़ी खबरें
View Allसीधी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
