8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में बिजली चोरी पकड़ने गए सतर्कता दस्ते पर चलाई गोलियां, एक गोली तकनीकी कार्मिक के कंधे में लगी, जान बचाकर भागे

बिजली निगम सीकर वृत्त के श्रीमाधोपुर एईएन मुकेश टेलर व कार्मिक सहित कुल 5 जने बिजली चोरी पकड़ने के लिए रात 11 बजे रवाना हुए। एक गांव में बिजली चोरी पकड़ने के बाद दूसरे ढाणी में गए और वहां बिजली चोरी की फोटो खींची।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 6 Jun 2023, 1:49 PM IST

photo1686038291.jpeg

बिजली निगम सीकर वृत्त के श्रीमाधोपुर एईएन मुकेश टेलर व कार्मिक सहित कुल 5 जने बिजली चोरी पकड़ने के लिए रात 11 बजे रवाना हुए। एक गांव में बिजली चोरी पकड़ने के बाद दूसरे ढाणी में गए और वहां बिजली चोरी की फोटो खींची। इसके बाद टीम वहां से रवाना हुई। इस पर बीच रास्ते में आए कुछ आरोपियों ने गाड़ी रोक कर गाली-गलौच की व बंदूक से फायरिंग की। तीन फायर किए जिसमें एक फायर बिजली कार्मिक गजेंद्र मीणा के कंधे में लगा। गजेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर कर दिया गया है। इस पर एईएन मुकेश टेलर ने अजीतगढ़ थाना में मामला दर्ज करवाया है।

एईएन मुकेश टेलर ने मामला दर्ज करवाया कि वह बिजली निगम की टीम के साथ सोमवार रात 11.30 बजे कार्मिक गणेशराम, प्रमोद कुमार, तकनीकी कार्मिक गजेन्द्रसिंह मीणा, इलेक्ट्रिशियन हुसैन , सुरक्षा गार्ड महावीर प्रसाद सहित राजकीय वाहन से अवैध रूप से बिजली चोरी की सतर्कता जांच के लिए रवाना हुए। रात करीब 1.15 बजे पर सहायक अभियंता अजीतगढ़ के ग्रामीण क्षेत्र में सतर्कता जांच शुरू की। गांव मन्दरूपपुरा बुर्जा की ढाणी में अवैध रूप से बिजली चोरी की सतर्कता जांच के बाद रात 2.25 बजे ढाणी नाकावाली तन खिरोटी में उपभोक्ता धर्मपाल गुर्जर के परिसर की सतर्कता जांच की। इस दौरान अवैध रूप से बिजली चोरी पाई गई। जिसकी उन्होंने मौके पर साक्ष्य के रूप में फोटो लिया।
यह भी पढ़ें : राजस्थान के इस गांव में रेतीले धोरों में सेब की बम्पर पैदावार, हो रही लाखों रुपए की आय


कार्रवाई के दौरान 2. 29 बजे स्लेटी रंग की कार जिसमें 4-5 आदमी बैठे थे। जिन्होंने बिजली निगम की टीम की गाडी के सामने खुद की कार लगाकर गाड़ी रुकवाई। आरोपियों ने पूछा कौन हो और कहां से आए हो। सुरक्षा गार्ड ने बिजली निगम सतर्कता टीम के बारे में बताया। इस पर आरोपियों ने गाली निकाल कर रूकने के लिए कहा। बिजली टीम तुरन्त वहां से रवाना हो गई। इस पर आरोपियों ने उनकी गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया। बुर्जा की ढाणी के आस-पास पीछा कर रही कार में से एक व्यक्ति ने बन्दूक से फायर किया। आरोपी ने तीन बार फायर किया। इसमें से तीसरे फायर में गोली बिजली निगम वाहन के पीछे के शीशे को तोड़कर कर्मचारी गजेन्द्रसिंह मीणा के दायें हाथ पर कंधे के नीचे लग गई। गजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में यहां बेटे को मारकर थाने पहुंचा पिता, मचा हड़कंप

बिजली टीम के सभी सदस्य गोली चलने वाले घटना स्थल से जान बचाकर अजीतगढ़ पुलिस थाना पहुंचे। आरोपियों ने उनकी उनके सरकारी वाहन का पुलिस थाना अजीतगढ़ तक पीछा किया। इसके बाद आरोपी पुलिस थाने के पास से वापस मुड़कर तेज गती से गाड़ी चला फरार हो गए। पुलिस ने तुरंत घायल गजेंद्र मीणा को हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर कर दिया। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हुई है। कुछ युवकों को हिरासत में लिया है।