प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में किसान अपनी उपज लेकर आता है उपज की बोली नहीं लगने पर किसान का माल बजाए प्लेटफार्म पर रखने के खुले आसमान तले रख दिया जाता है। मुख्यालय का मानना है कि व्यापारी ने यदि अमानत पट्टी काट कर भी किसान की फसल को प्लेटफार्म पर रखा हुआ तो वह गलत है। व्यापारी को दुकान का आवंटन करते समय गोदाम भी दिया जाता है। एेसे में कॉमन ऑक्शन प्लेटफार्म पर भंडारण नहीं किया जा सकता है
सभी मंडियों पर लागू इस बारे में डिप्टी डायरेक्टर, कृषि विपणन खंड सीकर करण सिंह राठौड का कहना है कि हाल में यह आदेश प्रदेश की सभी मंडियों के लिए लागू किए गए हैं। मंडी समितियों को इसके लिए निर्देशित कर दिया है। प्लेटफार्मों पर अब किसान का माल ही रहेगा।